गणित विषय को समझने के लिए बेहतर टिप्स क्या हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Aditya Singla

Marketing Manager (Nestle) | Posted on | Education


गणित विषय को समझने के लिए बेहतर टिप्स क्या हैं ?


2
0




Thinker | Posted on


बच्चे हों या बड़े गणित को लेकर सभी के मन में एक ख़ौफ़ बना ही रहता है | आप गणित को समझने के लिए कुछ बेहतर टिप्स हैं, जिसे गणित का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा |


- सबसे पहले तो आपको 2 से लेकर 20 तक पहाड़े मुँह ज़बानी रटे होने चाहिए | गणित का सबसे पहला नियम यही है, इससे आपको calculation करने में कोई परेशानी नहीं होगी |

- अक्सर गणित का जो चेप्टर समझ नहीं आता विद्यार्थी उसको छोड़ देते है, और आगे का चेप्टर शुरू कर देते हैं, जो की पूरी तरह ग़लत है | आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि गणित विषय में एक चेप्टर दूसरे से जुड़ा होता है |

- जैसे कि पहले चेप्टर में बच्चे को गिनती करना सिखाया जाता है, दूसरे चेप्टर में बच्चे को पहाड़े याद करवाए जाते है, तीसरे में जोड़ना , घटना और उसके बाद आगे की गणित के चेप्टर सिखाए जाते हैं |

- आपको कौन से चेप्टर में क्या परेशनी हो रही है, इसका ध्यान दें और उसको अपनी कॉपी पर लिख लें | फिर एक पेज पर वो परेशानी और उसका हल दोनों लिख कर अपनी पढ़ाई करने वाली टेबल के सामने दीवार पर चिपका दें |

- आपको अगर किसी चेप्टर का कोई फार्मूला याद नहीं हो रहा है, तो आप सरे फॉर्मूले एक कागज़ पर लिख कर दीवार पर चिपका सकते हैं | इससे जितने बार आप पढ़ने बैठेंगे उतने बार आप की नज़र उन फॉर्मूले की लिस्ट पर जाएगी और आपको फॉर्मूले याद हो जाएंगे |

- गणित के सवालों को करने से पहले उन सवालों के उदाहरणों को जरूर सॉल्व करें | पहले आप उदाहरण को सॉल्व करें उसके बाद उस चेप्टर को इससे आपको सवालों को करना आसान हो जाएगा |

- अपने सभी सवालों के किये हल को साफ़ सुथरा लिखें ताकि आप उसको कभी भी देखें तो आपको समझ आए की आपने इसका हल किया कैसे है |

- गणित में 3 चीज़ें बहुत जरुरी है , पहाड़े याद रखना, फॉर्मूले याद रखना और कैलकुलेशन | अगर आप ये 3 चीज़ें अपना लेते हैं, तो आपको गणित करने में किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होगी |

Letsdiskuss


0
0