मैं जीरो साइज फिगर एक हफ्ते में कैसे पा ...

| Updated on May 2, 2024 | Health-beauty

मैं जीरो साइज फिगर एक हफ्ते में कैसे पा सकती हूँ?

7 Answers
6,408 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on December 19, 2017

नियमित योगा

दौड़ने की आदत अपनाये

हरी सब्जियाँ खाये

चावल का सेवन न करे

जंक फ़ूड न खाये

संतुलित आहार ले

वर्कआउट करे और कपड़ो पर धयान दे ताकि आपको अपने साइज का आभास होता रहे!

 

Loading image...

 

0 Comments

@trrishnabhattacharya6847 | Posted on July 27, 2018

वजन बढ़ना वर्तमान समय की सबसे बड़ी परेशानी हो गई हैं | आजकल का खाना पीना ऐसा हो गया हैं, कि इंसान के न चाहते हुए भी वज़न बढ़ ही रहा हैं | किसी के पास इतना समय नहीं कि वो gym या yoga Classजाये |

 

चलिए कोई नहीं अगर आप yoga और gym नहीं जा सकते हैं, तो हम आपको बताते हैं, आप घर बैठे-बैठे कैसे अपना वज़न कम कर सकती हो और अपना फिगर जीरो साइज कर सकती हो |
 
उपाय :-
- जीरे का प्रयोग : (Cumin )
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा डालकर रात भर भीगा कर रख दें | यह हर घर में आसानी से मिल जाता हैं | रात भर भीगे हुए जीरे के साथ पानी को उबाल कर उसको आधा कर लें | फिर आप उसको हल्का गुनगुना कर के सुबह खली पेट चाय की तरह पीजिये | ऐसा आप हर रोज करते हैं, तो आपको अपने वज़न में 15 दिनों में फर्क नज़र आएगा |
 
- धनिया और नीम्बू का पानी : (Coriander और lemon )
आप धनिया को बारीक़ काट कर उसमें नीबूं निचोड़ कर उसको मिक्सी में बारीक़ पीस कर उसमें पानी डाल कर रोज सुबह उस पानी को खाली पेट पीजिये, यक़ीनन आपको फ़र्क आएगा |
 
- सेब का सिरका और अंजीर : (Apple cider vinegar और fig )
सूखे अंजीर के 3 से 4 दाने लेकर इसमें छेद कर दें, और इसमें apple cider vinegar डालकर रात भर भीगा कर रखें, और सुबह उठ कर खली पेट इसका सेवन करें | इससे भी आप अपने वज़न को नियंत्रित कर सकते हैं |
 
 
Loading image...
0 Comments
S

@seemathakur4310 | Posted on September 1, 2018

सर्वप्रथम में आपको इस बात से अवगत कराना चाहूंगी की जीरो साइज फिगर है क्या | स्पष्ट शब्दों में महिलाओ के शरीर का उतना पतला होना जिसमे न तो वह अत्यधिक पतली लगें और न ही कहीं से मोटी | लड़किया अक्सर जीरो साइज फिगर पाना चाहती हैं जिसके लिए वह gym जाना, डाइटिंग करना या योग करने जैसे तरीके अपनाती है | पतले होने का ख्याल या जीरो साइज फिगर पाने का ख्याल बहुत अच्छा है परन्तु केवल एक हफ्ते में जीरो साइज फिगर पाने का ख्याल केवल ख्याल ही हो सकता है सत्य नहीं |

 

Loading image...

 
 
जिस तरह हमारे शरीर को मोटा होने में समय लगता है उसी तरह पतला होने में भी लगता है | यदि आप यह सोचते हैं की किसी तरह से एक हफ्ते में पतले हो सकते है तो यह गलत है ( हाँ liposuction एक तरीके है परन्तु उसमे भी पहले आपको अत्यधिक मोटा होना पड़ेगा ) | मैं आपका मनोबल या आत्मविश्वास नहीं तोडना चाहती मैं आपको केवल इतना समझाना चाहती हूँ की एक हफ्ते में जीरो सिज़े फिगर पाना मुश्किल है परन्तु एक महीने या दो महीने में जीरो साइज फिगर पाना संभव है तो आपको अपने जीरो साइज फिगर पाने की समयसीमा बढ़ाने की आवश्यकता है |
 
कुछ तरीके जो आपके शरीर की अत्यधिक चर्बी को कम कर सकते है :
 
• नियमित रूप से दिन में 10 -11 गिलास पानी पीजिये |
• योग करना अत्यधिक आसान उपाय है |
• दिन में 40 - 45 मिनट exercise कीजिये |
• सुबह का नाश्ता थोड़ा हल्का परन्तु पौष्टिक करने की कोशिश कीजिये |
• सुबह पार्क में दौड़ लगाने जाइये |
• सुबह उठकर हल्का गर्म पानी और उसमे नीम्बू और शाद मिलकर पीने से भी फैट बर्न होता है |

 

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on February 24, 2023

जीरो साइज फिगर एक हप्ते मे करने के लिए रोजाना सुबह एक्सरसाइज करनी चाहिए,और जंक फ़ूड का सेवन बिल्कुल ना करे वरना आपके एक्सरसाइज करने का कोई मतलब नहीं निकलेगा, जितना हो सके उतना साधारण खाना खाये जैसे कि दलिया, चवाल की खिचड़ी।

जीरो साइज फिगर करने के लिए एक्सरसाइज करने के अलावा आप जितना हो सके उतना मार्केट पैदल चलकर जाये, अपने घर की सीढ़ी से बार -बार उतरे चढ़े तथा बच्चो के साथ ग्राउंड, छत,जाकर क्रिकेट खेले,जिससे आपके फिगर साइज 1 हप्ते के अंदर जीरो हो जाएगा।Loading image...

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 25, 2023

जीरो साइज फिगर पाना हर लड़की चाहती है लेकिन कहां हर किसी की किस्मत मे जीरो फिगर होती है। लेकिन हां आज यहां पर जो सवाल पूछा गया है कि मैं 1 हफ्ते के अंदर जीरो फिगर साइज कैसे पा सकती हूं तो मैं आपको यहां पर कुछ उपाय बताऊंगी जिनको अपनाकर आप 1 हफ्ते के अंदर जीरो साइज फिगर पा सकती है।

जीरो साइज फिगर पाने के लिए आपको चावल का सेवन करना बंद करना होगा।

नियमित रूप से व्यायाम करना होगा, दौड़ लगाना होगा, हरी सब्जी और हरे फलों का सेवन करना होगा ऐसा करने से आप 1 हफ्ते के अंदर जीरो साइज फिगर पा सकते हैं।Loading image...

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on February 26, 2023

आज के वर्तमान समय में हर एक लड़की अपना जीरो फिगर चाहती है आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि एक हफ्ते में कैसे जीरो साइज फिगर पा सकती हैं जीरो साइज फिगर पाने के लिए सबसे जरूरी एक्सरसाइज करना होता है। यदि आप डेली एक्सरसाइज करती हैं और हेल्दी फ्रूट खाती हैं आप एक हफ्ते में जीरो साइज फिगर प्राप्त कर सकती हैं। जीरो साइज फिगर पाने के लिये डेली साइकिल भी चला सकती हैं क्योंकि साइकिल चलते समय शरीर की पूरी मांसपेशियां वर्क करती हैं जिसे आपके पूरे शरीर का व्यायाम होता है। साइकिल चलाना जीरो साइज फिगर पाने का सबसे अच्छा व्यायाम है।

Loading image...

0 Comments
S

@sonamsingh1730 | Posted on May 1, 2024

यदि आप भी एक हफ्ते के अंदर जीरो साइज फिगर पाना चाहती है तो आपको क्या करना होगा चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं:-

आजकल की सभी महिलाओं की इच्छा होती है कि उनका शरीर सुंदर और आकर्षक दिखाई दे इसी वजह से भी पुरुषों के मुकाबले अपने वजन का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं। अक्सर आजकल जीरो फिगर बहुत ज्यादा ट्रेंड है और महिलाएं चाहते हैं कि उनका फिगर भी करीना कपूर जैसा हो तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप जीरो साइज फिगर कैसे पा सकते हैं।

 

लेकिन इससे पहले जानते हैं कि जीरो फिगर क्या है:-

दोस्तों जीरो फिगर साइज पाना बेहद कठिन होता है इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिसमें प्रतिदिन 400 से 500 कैलोरी लेनी होती है प्रतिदिन 2 से 3 घंटे तक लगातार वर्कआउट करना पड़ता है। जीरो साइज फिगर में ब्रेस्ट का साइज 31 इंच, कमर की साइज 23 इंच, और हिप साइज 32 इंच होती है।

 

जीरो फिगर के लिए योग करना बेहद है जरूरी:-

यदि आप अपना फिगर जीरो साइज बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योग करना होगा। क्योंकि योग करने से शरीर अंदर से मजबूत रहता है और शरीर में लचीलापन बना रहता है। जीरो साइज फिगर पाने के लिए प्राणायाम और सूर्य नमस्कार, इसके अलावा कपालभाति बेहद अच्छा होता है।

 

जीरो साइज फिगर के लिए डाइट:-

यदि आप भी जीरो साइज फिगर पाना चाहती हैं तो जितना हो सके उतना पानी पिए या फिर नारियल का पानी पिए। या फिर हो सके तो अपनी डाइट में विटामिन, प्रोटीन औरअन्य पोषक तत्वों को शामिल करें। जैसे कि गेहूं और दाल में कैलोरी कम होती है। तो आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। और यदि हो सके तो चावल की जगह रोटी का सेवन अधिक करें।

 

 

Loading image...

0 Comments