System Engineer IBM | Posted on | others
| Posted on
इंसान के जीवन में हमेशा सुख और दुख आता ही रहता है यदि इंसान के जीवन में दुख ना आए तो फिर इंसान को जीवन से सीख कैसे मिलेगी इसलिए हर इंसान के जीवन में दुख हमेशा आते ही जाते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मुश्किल वक्त में हिम्मत कैसे बनाए रखें।
इंसान को हमेशा एक बात याद रखनी चाहिए कि मुश्किल वक्त कभी अस्थाई नहीं होता वह हमेशा आता और जाता रहता है इसलिए इंसान को कभी भी हिम्मत नहीं आदमी चाहिए मुश्किल वक्त का डटकर सामना करना चाहिए। इसके अलावा इंसान को मुश्किल वक्त में कभी डरना नहीं चाहिए अपितु मुश्किल वक्त का डटकर सामना करना चाहिए।
0 Comment
Content Writer | Posted on
वक़्त मुश्किल और आसान नहीं होता वक़्त सिर्फ वक़्त होता है, जो अपनी गति से चलता रहता है | हालात वक़्त को मुश्किल और आसान बना देते हैं | इंसान कितना ही बुद्धिमान क्यों न हो परन्तु जब वो किसी विपत्ति में आता है तो उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है, और वो बहुत हिम्मत भी दिखता हैं परन्तु उसकी हिम्मत भी उसका साथ एक हद तक ही दे पाती है | परन्तु जो आखिर तक हिम्मत न हारें वो इंसान जीत को जरूर पाता है |
0 Comment
0 Comment
| Posted on
दोस्तों मुश्किल वक्त तो सभी का आता है पर मुश्किल वक्त में हिम्मत कैसे बनाए रखें हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। मुश्किलों का सामना करके ही एक व्यक्ति अपनी मंजिल को पा सकता है क्योंकि बिना संघर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इसीलिए मुश्किल वक्त में हिम्मत बनाए रखना बेहद आवश्यक है। जब भी हमारे सामने कोई मुश्किल आती है और हम उस मुश्किल से लड़ते हैं तो हम खुद को बेहतर बना लेते हैं।
जीवन में संघर्ष करना हर किसी के लिए बेहद आवश्यक है क्योंकि जब इंसान अपने जीवन में संघर्ष करता है तो वह खुद को बेहतर बना रहा होता है। इसीलिए हिम्मत रखनी चाहिए और आने वाली मुश्किलों से लड़ना चाहिए।
0 Comment
Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on
मुश्किल वक्त में व्यक्ति को हमेशा अपने ऊपर हिम्मत बनाए रखनी चाहिए और हमेशा सकारात्मक चीजों को ही सोचना चाहिए। व्यक्ति को एक हार से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए और उस काम को पूरी लगन और मेहनत से करना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि मेहनत का फल कभी भी बेकार नहीं जाता। मुश्किल वक्त में हमेशा मन को शांत रखना चाहिए। और शांति से ही उस चीज का उपाय ढूंढना चाहिए। कभी भी मुश्किल वक्त में गलत रास्ते पर नहीं चलना चाहिए।
0 Comment