फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं?

image

| Updated on December 12, 2019 | Food-Cooking

फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं?

1 Answers
1,248 views
P

@poojamishra3572 | Posted on November 6, 2025

फ्रेंच टोस्ट एक बहुत ही बढ़िया स्नैक है जिसे आप ब्रेकफास्ट या फिर टी टाइम में भी खा सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाता है | चलिए आपको बतातें है घर पर आसानी से फ्रेंच टोस्ट बनाने का तरीका |

समाग्री

  • तीन ब्रेड स्लाइस
  • तीन अंडे
  • एक चमच्च वनीला एसेंस
  • आधा चमच्च दालचीनी पाउडर
  • एक चमच्च दूध
  • तेल जरूरतानुसार

विधि

  • अंडे फोड़कर अच्छे से फेट लें |
  • अब आप इसमें दूध वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर डाल कर मिला लें और दोबारा फेटें |
  • अब मध्यम आंच में तेल गर्म कर लें |
  • जब तेल गर्म हो जाएँ तब उसमें फेटें हुए अंडे में ब्रेड स्लाइस मिलाएं और पैन में डाल दें |
  • इसी तरह से बाकी ब्रेड डाल दें और जब ब्रेड पाक जाएं तो उसे पैन से उतारें |
  • ये लो अब आपका फ्रेंच टोस्ट तैयार है |
0 Comments