जीवन में अगर अद्भुत अनुभव चाहिए तो कौन सी जगह जाना सही होगा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | Entertainment


जीवन में अगर अद्भुत अनुभव चाहिए तो कौन सी जगह जाना सही होगा ?


2
0




Content Writer | Posted on


गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है , अगर आप इस बीच बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का सोच रहे हैं तो आपको हम कुछ खास जगहों के बारें में बताते हैं , जहां जाकर आपको जीवन का अद्भुत आनंद मिलेगा | आप जब इन जगहों पर घूमने जाएंगे तब आपको बहुत अच्छा लगेगा | आइये आपको कुछ धरती की कुछ खास और बेहतरीन जगहों से अवगत करवाते हैं |

- कक्काथुरुथू :-
केरल में स्थित कक्काथुरुथू बड़ी अच्छी जगह है | यहां आपको शांति और सुकून के पल, ढलता सूरज और आस-पास खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी | यह एक ऐसा गांव है जहां आपको हर वो चीज देखने मिलेगी जो आप अक्सर फिल्म्स में देखते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : Indiatimes )

- धनुषकोडि :-
तमिलनाडु में स्थित गाँव धनुषकोडि गाँव में जाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां से आप आसानी से श्रीलंका घूमने भी जा सकते हैं |

(Courtesy : Unorganised Chaos )

- अरु :-
जम्मू और कश्मीर की खूबसूरती को किसी और के साथ तोल पाना बहुत ही मुश्किल है | वहीं का एक शहर है अरु, जो बहुत ही मशहूर है और इसके साथ ही यह खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है।

(Courtesy : Wikimedia Commons )

- मुनस्यारी :-
उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी जो की हलद्वानी से करीब 295 किलोमीटर दूरी पर है | आप जहां जरूर जाएं आपको प्रकर्ति का अनोखा अनुभव होगा |

(Courtesy : raibaaruttarakhand )

- सामोद :-
रजवाड़ा प्रदेश राजस्थान की राजधानी से सामोद सिर्फ 42 किलोमीटर दूर है | यह एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भी घूमने आते हैं |

(Courtesy : Facebook )

- सारी उत्तराखंड :-
अगर आप पहाड़ों का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं तो आप उत्तराखंड में स्थित गाँव सारी में जरूर जाएं | यहां पर पुरानी सभ्यता आज भी जीवित है |

(Courtesy : chopta )

- मावलिनॉन्ग :-
मेघालय का एक गांव मावलिनॉन्ग ऐसा गांव है जिसको एशिया का सबसे स्वच्छ गांव होने का खिताब मिल चुका है | यहां के लोग साफ़ सफाई पर ज्यादा ध्यान देते हैं |

(Courtesy : संकल्प न्यूज़ )


1
0

| Posted on


दोस्तों भारत मे ऐसी बहुत सी जगह है जिसे हम अपने जीवन मे अद्भुत अनुभव ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको जीवन मे अद्भुत अनुभव चाहिए तो कौन सी जगह जाना सही होगा। तो यहाँ पर हम द गेट बॉल ऑफ़ चाइना दुनियां का प्रसिद्ध आकर्षक पर्यटकों में एक है। यहाँ पर प्रचार के चलते दीवार पर चलने का सुझाव नहीं दिया गया है यहाँ पर ऐसे बहुत से क्षेत्र है जिसमे से अधिकांश पर्यटकों को नहीं पता है। आप यहाँ जाकर एक्सप्लोर कर सकते है और अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


ज्यादातर लोग यदि कहीं भी घूमने जाते हैं तो गर्मी का मौसम है चुनते हैं घूमने के लिए ऐसे में यदि आप अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मैं आपको कुछ खास जगह का नाम बताऊंगी जहां पर घूमने से आपको अद्भुत अनुभव की अनुभूति होगी तो चलिए जानते हैं कि उन खास जगह का नाम क्या है।

 आप सबसे पहले नंबर पर मावलिनॉन्ग जा सकती है जोकि मेघालय का एक ऐसा गांव है जहां सबसे ज्यादा स्वच्छता रहती है आप यहां पर घूमने के लिए चले जाएंगे तो आपको यहां पर हर जगह साफ-सफाई मिलेगी। इसके अलावा आप सारी उत्तराखंड, मुंस्यारी, सामोद जैसी जगह घूमने जा सकते हैं।Letsdiskuss


1
0

Letsdiskuss Ads