सफलता के तीन नियम क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Sumil Yadav

| Posted on | others


सफलता के तीन नियम क्या है ?


7
0




| Posted on


क्या आप जानते हैं सफलता के तीन नियम क्या होते हैं नहीं जानते होंगे तो आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताती हूं की सफलता के तीन नियम क्या होते हैं सफलता के तीन नियम-

कभी हार मत मानो:- कभी हार ना मानने की आदत ही एक दिन आपको सफल बना सकती है और सफल लोग कभी हार नहीं मानते।

यदि आपको भी सफल होना है तो आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालकर काम करना पड़ेगा।आपका काम कितना भी मुश्किल क्यों ना हो लेकिन आपको हर मुश्किल का सामना करके अपने सपनों को पूरा करना पड़ेगा जिनके अंदर अपने सपनों को पाने के लिए जोश और जुनून होता है वह बिल्कुल भी वह हर मुश्किल का साथ कर लेते हैं।

दूसरों की कम सुनो :- ज्यादातर लोग अपने काम को इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि वह दूसरों की ज्यादा सुनते हैं लोगों का तो कम ही होता है बढ़ते हुए लोगों को पीछे खींचना उनके काम को बर्बाद करना।

अगर आप ऐसा काम कर रहे हो इसके बारे में लोग कहते हैं कि तुमसे ना हो पाएगा उन लोगों को जवाब अपने काम से दो इस काम को पूरा करके दिखा दो उन लोगों को जवाब अपने आप मिल जाएगा।

रिस्क लो :- आप कोई भी कम कर लो आपको हर काम में रिस्क मिलेगा बिना रिस्क के आप कोई भी काम नहीं कर सकते लेकिन आपको सफल होना है तो रिस्क लेना ही पड़ेगा।यदि आप रिस्क लेना सीख गए तो आप किसी भी कम को आसानी से पूरा कर सकते हैं।Letsdiskuss

और पढ़े-- सफलता हासिल करने के गुरु मंत्र कौन से है?


3
0

Manager at Amazon | Posted on


हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है और उसके लिए कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है कि सफलता कुछ ही लोगों के कदम चुम पाती है , वैसे तो सफलता पाने का कोई ख़ास नियम नहीं बना होता है आपको केवल इसके लिए खुद पर अटल भरोसा और अनिश्चय मेहनत करने की जरुरत होती है | अक्सर देखा जाता है लोग जीवन में सफल होने के लिएनए - नए रास्तों की खोज में लगे रहते है जिससे वह भी औरों की तरह कामयाबी के शिखर पर पहुँचसकें ,और मुझे लगता है की हर इंसान को इस बात को समझना चाहिए की कामयाब होने के मन्त्र सबके जीवन में स्वयंछुपे होते है इसलिए दूसरों से इस बात को समझने के बजाय आप सफलता के नियम खुद के जीवन में ढूंढें , जैसे मेरे अनुसार सफलता के यह तीन नियम होते है जिन्हें अपनाने से आप जीवन में सफलता को जरूरपाएंगे |

Letsdiskuss

(courtesy-Blog Post Work)
1- रुक कर दोबारा प्रयास करें -
अगर आप लगातार कोशिश करने के बाद भी खुद को सफलता तक नहीं ले जा पा रहे है तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए, और कोशिश करने वाले तरीकों में बदलाव करने चाहिए | आपको ऐसी स्थति में थोड़ा ब्रेक ले कर दोबारा कोशिश करनी चाहिए ऐसा करने से आप आसानी से नए तरीकों का इजात कर पायेंगें, और अगर आप यह सोचते है की इस ब्रेक से आपको नुक्सान होगा तो आप गलत है यह सोचने के बजाय इस बात को समझिये यह ब्रेक आपको रुकने के लिए नहीं है बल्कि नए सिरे से सोचने के लिए है |
(courtesy-Lynda)
2- देखें और सीखें -
अगर हम छोटे से अंतराल के बाद अपना कार्य दोबारा शुरू करते है तो आप महसूस कर पाएंगे की आप पहले से बेहतर कर पा रहे है, क्योंकि इस अंतराल के बाद आपको देखना है की आप किन दिशाओं में सफल होने की कोशिश में लगे थे और आपको कहाँ पर रास्ते बदलने की जरुरत है , और अगर आपको सीखने की और ज्यादा जरुरत महसूस हो तो आप और सीखें | वैसे भी कुछ नया सीखने के लिए कोई समय सीमा या निश्चित उम्र नहीं होती है | ऐसे में आप अपने से ज्यादा तज़ुर्बाकार इंसान की मदद लें सकते है |
(courtesy-Innovation Management)
3-समय की जरूरतों के साथ सकारात्मक बदलाव जरुरी है -
कभी भी जीवन में समय के साथ चलना बहुत जरुरी होता है , उससे भी जरुरी होता है समय के साथ सकारात्मक सोच में रह कर खुद में बदलाव करना | नयी आदतों को सीखना और पुरानी आदतों में बदलाव लाना, और समय के अमुसार खुद को अपडेट रखना और इस बात से हम सभी वाकिफ है हर इंसान के जीवन में समय के साथ सही बदलाव आना बहुत जरुरी है यही मूल मन्त्र आपको आपकी सफलता के पास पहुंचते है |

और पढ़ें:-बच्चों को कौन सी अच्छी आदतें तीन साल की उम्र तक सिखा देनी चाहिए


3
0

| Posted on


दोस्तों आज के वर्तमान सफल में यदि आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं और खुशहाल भरी जिंदगी जीना चाहते हैं और अपने जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने जीवन में तीन नियमों का पालन करना होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको खुद से वादा करना होगा कि मैं अपने जीवन में को सफल बनाऊंगा। और उसे सफलता को पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करूंगा। और यदि आपका इरादा मजबूत है तो आप किसी भी कम को बड़ी ही आसानी से कर ले चाहे आपको कितनी भी दिक्कतों का सामना क्यों न करना पड़े। आप अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे। इसीलिए जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरूरी बात खुद पर भरोसा,पक्का इरादा और कड़ी मेहनत है। जैसे कि यदि आप किसी एग्जाम में पास होना चाहते हैं उसके लिए आपको घड़ी मेहनत करनी होगी तभी जाकर आप उसे एग्जाम में सफल हो पाएंगे।

Letsdiskuss

और पढ़े--प्राइवेट जॉब में सफलता पाना हो तो किन बातों का ध्यान रखें ?


2
0

| Posted on


हर मनुष्य की यही इच्छा होती है कि जीवन में उसे हमेशा सफलता की प्राप्ति हो लेकिन सफलता को प्राप्त करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन से तीन नियम है जिनको अपना कर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

पहला नियम यह है कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए क्यूंकि जीवन मे हमेसा कठनाईयां तो आएंगी ही इसलिए हमेशा कठिनाइयों का सामना डट कर करना चाहिये।

दूसरा नियम यह है की हमें दुसरो की बातों को कम सुनना चाहिए, और आपका मन जो कहे हमें वैसे ही करना चाहिए क्योंकि दूसरों की बात कभी-कभी गलत साबित हो जाती है।

तीसरा नियम यह है कि हमें समय के अनुसार चलना चाहिए क्यूंकि समय हमेशा बदलता रहता है, तभी आगे चलकर आप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

Letsdiskuss


2
0