अखंडता का क्या अर्थ होता है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

राहुल श्रीवास्तव

Accountant, (Kotak Mahindra Bank) | Posted on | others


अखंडता का क्या अर्थ होता है ?


3
0




Content Writer | Posted on


अखंडता का अर्थ होता है, जो कभी टूटता नहीं है, जिसका कभी बटवारा नहीं हो सकता , जिसका खंडन न हो सके या जिसको तोड़ कर बांटा नहीं जा सकता | साफ़-साफ़ शब्दों में अगर इसकी परिभाषा समझी जाए तो इसका मतलब यह निकलता है कि "जो चीज़ एक डोर में बंधी हो और जिसको एक दूसरे से दूर नहीं किया जा सकता वह चीज़ अखंड है "


अखंडता को कुछ उदाहरण के साथ समझाया जा सकता है, जिससे इसका अर्थ पूरी तरह समझ आ सकता है -

- जैसे हिन्दू धर्म में धार्मिक स्थलों पर अक्सर अखंड पाठ करवाया जाता है, यहां अखंड का अर्थ है कि ऐसा पाठ जो एक निश्चत समय तक के लिए चलना जरुरी होता है और बीच में किसी भी प्रकार का कोई विघ्न उसमें न आए और वो उसी समय में पूरा हो | जैसे रामायण अखंड होती है,सुंदरकांड का पाठ अखंड होता है |

- कई धार्मिक स्थल ऐसे होते हैं, जहाँ पर अखंड ज्योति जलाई जाती है | जो कभी अस्त नहीं होती या वो एक निश्चित समय के लिए होती है | जैसे नवरात्रों में नौ दिनों के लिए अखंड ज्योति जलाई जाती है इसका ध्यान सुबह-शाम, दिन और रात ध्यान रखना पड़ता है |

- भारत में हर साल 4 अक्टूबर को अखंडता दिवस मनाया जाता है, जिसके चलते भारतीय नागरिक देश में एकता और अखण्डता की सपथ लेते हैं और देश की संस्कृति की रक्षा करने का विचार मन में पक्का रखते हैं |
भारत देश एक अखंड देश है, जिसको कोई कभी नहीं तोड़ सकता |

Letsdiskuss (Courtesy : Psychology Today )


2
0