चॉकलेट चिप आइसक्रीम रेसिपी क्या है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Food-Cooking


चॉकलेट चिप आइसक्रीम रेसिपी क्या है?


0
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


गर्मियों के मौसम में आइस क्रीम खाना सभी को बहुत पसंद आता है | बच्चों को अक्सर चोकोलेट से बनी आइस क्रीम बहुत पसंद आती है | आज आपको चॉकलेट चिप आइसक्रीम बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं जो बच्चों के साथ-साथ बड़ी को भी बहुत पसंद आएगी |


सामग्री :-
फुल क्रीम दूध - 500 ग्राम
शक्कर - 150 ग्राम
ताज़ी क्रीम - 200 ग्राम
वनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 चम्मच
चॉकलेट - 50 ग्राम (कद्दूकस कर लें)

Letsdiskuss
(Courtesy : Punjab Kesari )

विधि :-
- सबसे पहले आप दूध में कस्टर्ड मिलकर दूध को धीमी आंच में पका लें |

- इसके बाद दूध में चीनी डालें और धीमी आंच में पकने दें |
- जब दूध अच्छी तरह पक जाये तो उसको ठंडा होने दें उसके बाद उसमें क्रीम और आधी चोकोलेट डालकर अच्छी तरह फेंट लें |

- बाकी चॉकलेट को भी दूध में ऊपर से डालें और उसके बाद दूध को किसी एयर टाइट डब्बे में रखें और फ्रिज में रख दें |

- 5 से 6 घंटे बाद आप आइस क्रीम बाहर निकाल लें , अब आपकी आइस क्रीम पूरी तरह तैयार है |

- ऊपर से चॉकलेट चिप डालकर उसको गार्निश करें |

लीजिये चॉकलेट चिप आइसक्रीम तैयार है |

(Courtesy : dishesguru )

फ्रूट और नट्स केक बनाने की क्या विधि है ?



0
0