मोर पंख भगवान कृष्णा को बहुत पसंद है | ये कुछ लोग अपने घर को सजाने के लिए भी प्रयोग करते हैं और कुछ लोग इसको इसलिए भी प्रयोग करते हैं क्योकि यह वास्तु के हिसाब से बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है | आइये मोर पंख घर में रखने के कुछ लाभ जानते हैं |
मोर पंख रखने के फायदें :-
- वास्तु के आधार पर घर और आफिस में मोर पंख रखने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है |
- किसी के घर में बच्चों की पढ़ाई को लेकर अगर लंबे समय से परेशान चल रही हो तो बच्चे के रूम में मोर पंख रखने से यह
परेशानी कम होगी |
- जिनकी राहु दशा ख़राब चल रही हो तो मोर पंख का प्रयोग करने से दशा परिवर्तन किया जा सकता है |जिनकी कुंडली में यह दोष होता है उन्हें सोते समय मोर पंख अपने तकिए के नीचे रखना चाहिए | इससे राहु दशा मेह तुरंत सुधार आता है |
- आज के समय में सभी लोग अपना काम समय पर करना चाहते हैं परन्तु ग्रहों के दोष हमारे काम में अक्सर विघ्न डाल देते हैं | इससे काम लगातार बिगड़ता जाता है, और लोग परेशान हो जाते हैं | शयन कक्ष में उत्तर-पूर्वी दिशा में मोर पंख लगाने से यह विघ्न ख़त्म हो जाते हैं |
(Courtesy : dailyhunt )