CRPF और BSF दोनों सेना भारत की सुरक्षा ही करती है | फर्क सिर्फ इतना है कि दोनों का काम करने का तरीका अलग-अलग है | आज आपको CRPF और BSF में अंतर बताते हैं |
BSF :-
BSF को Border security Force कहा जाता है | BSF को first line defense भी कहते हैं | BSF "Border security " का area संभालते हैं | इसके साथ-साथ देश में होने वाले क्राइम को रोकना जैसे ड्रग्स स्मगलिंग, यदि कोई आतंकवादी देश की सुरक्षा को तोड़ कर अंदर आने की कोशिश करते हैं उन्हें रोकना, war होने की आपदा आने पर भी यह force काम करती हैं | बहार देश से अगर कोई रिफ्यूजी आते हैं तो उन्हें रोकने की जिमेदारी भी BSF की होती है |किसी भी प्रकार का illegal immigration (आप्रवासन
) हो तो उसको रोकने के लिए BSF force अपना बड़ा योगदान देती है | साथ ही भारतीय सेना के साथ मिलकर territorial area में पहरा देना भी BSF के काम में से एक होता है | BSF में कमांडो और पैरकमांडो भी होते हैं, जो illegal काम में रेड डालने का काम भी करते हैं |
CRPF :-
CRPF को Central Reserve Police Force कहा जाता है | CRPF का एक काम दंगे फसाद को रोकने और किसी भी प्रकार की भीड़ को नियंत्रित करने का होता है | जितने भी आतंकी क्षेत्र हैं उन सभी में आतंकियों को रोकने व उन्हें खत्म करने का काम भी CRPF का होता है | जहाँ VIP को प्रोटेक्शन देने की बात है वहां पर भी CRPF का बड़ा ही योगदान होता है | किसी भी प्रकार की प्राकर्तिक आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने से लेकर रिलीफ ऑपरेशन तक यह अपनी एक विशेष भूमिका रखते हैं | भारत में होने वाले बड़े इलेक्शन में पूरी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी CRPF की होती है |
(Courtesy : Sandarbha )
दोनों सेना ही देश की रक्षा करने में जी जान लगा देती है | भारतीय सेना अपने देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और देश की सुरक्षा की पूरी तरह जिम्मेदारी इनकी होती है |