हलवाई की तरह मसाला आलू बनाने की सीक्रेट रेसिपी क्या है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Aayushi Sharma

Content Coordinator | Posted on | Food-Cooking


हलवाई की तरह मसाला आलू बनाने की सीक्रेट रेसिपी क्या है?


0
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


आलू की सब्जी खाना हर कोई बहुत पसंद करता है, और जब बात छोटे आलूओं की आती है तो सबका मन ही ललचा जाता है,इसे बनाना बहुत ही आसान है आप आसान तरीकों से इन मसालों को इस्तेमाल कर के आप हलवाई की तरह मसाला आलू बना सकते है |

 

Letsdiskuss
 
सामग्री -
 
- 250 ग्राम - छोटे गोल आलू
- 1 छोटा चम्मच - राई
- 1 छोटा चम्मच - जीरा
- 1 छोटा चम्मच - सौंफ
- 1 बड़ा चम्मच - धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच - गरम मसाला
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - जरूरत अनुसार
- पानी - जरूरत अनुसार
 
Masala Aloo Recipe | मसाला आलू रेसिपी | Chote Aloo ki recipe |Spicy Potato  Recipe | Recipes in Hindi
 
विधि-
 
- इस सीक्रेट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी आलूओं को अच्छे से धो कर रख लें |
 
- उसके बाद आप मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए गैस पर रख दें |
 
- उसके बाद आप तेल के गरम होते ही इसमें राई, जीरा और सौंफ डालकर भून लें |
 
- इनके चटकते ही आप तेल में धनिया पाउडर डालें दें |
 
- धनिया पाउडर डालने के तुरंत बाद आप इसमें आलू दाल दें |
 
- उसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और जरा सा पानी डालकर आलू के सॉफ्ट होने तक इसे ढककर रख दें |
 
- आलू के सॉफ्ट होने पर गरम मसाला डालकर चलाएं और गैस बंद कर दें |
 
- ये लीजिये तैयार हैं मसालेदार सूखे आलू हरे धनिये से गार्निश कर के इसे सर्व करें |
 
 

 

 


0
0