Sales Manager... | Posted on | News-Current-Topics
| Posted on
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।
केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनोज तिवारी नचनिया हैं। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडेय का पक्ष लेते हुए एक जनसभा के दौरान कहा कि मनोज तिवारी अच्छे नचनिया हो सकते हैं पर अच्छे नेता नहीं। दिल्ली को अच्छे नेता की ज़रूरत है न कि किसी नचनिया की।
केजरीवाल की इस टिप्पणी के सामने आते ही विवाद शुरू हो गया और प्रतिक्रिया में भाजपा की ओर से भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।
0 Comment