सबसे अच्छा काजल कौन सा है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Kanchan Sharma

Content Writer | Posted on | Health-beauty


सबसे अच्छा काजल कौन सा है?


2
0




| Posted on


काजल महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा होता है जिसको लगाने पर महिलाओं का श्रृंगार पूरा हो जाता है और उनकी खूबसूरती पर निखार आ जाता है आंखों में काजल लगाने से महिलाओं की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है तो चलिए जानते हैं कि कौन सा काजल सबसे बेस्ट होता है और हम उसका यूज़ कर सके।

लक्मे आईकॉनिक काजल को लगाकर आप अपनी आंखों की सुंदरता को और अधिक बढ़ा सकते हैं क्योंकि यह काजल वाटरप्रूफ होता है और लंबे समय तक चलता है क्योंकि लक्मे काजल भारत में सर्वश्रेष्ठ काजल मे से एक हैं आप इस काजल को बाजार में बहुत ही कम दाम में खरीद सकते हैं।Letsdiskuss


6
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


काजल पूरे मेकअप में एक बहुत जरुरी रोल निभाता है, यह आँखों के साथ - साथ पूरे चेहरे की रौनक को भी दो गुना कर देता है | इसलिए बहुत जरुरी है की हम एक सही काजल का चुनाव करें, क्योंकि भारतीय परम्परा के अनुसार ऐसा माना जाता है जिन लड़कियों की आँखें सुन्दर लगती है वह हर जगह आकर्षण का केंद्र बनती है |

Letsdiskuss

courtesy -Dailyhunt

जानते है कौन से काजल है सबसे अच्छे -
courtesy-सेहत और सौन्दर्य ब्लॉग - khoobsurati


- फेसिस मेगनेटआइस काजल -
यह काजल काफी सस्ता होता है। इसकी बनावट काफी सॉफ्ट होती है। इस काजल में विटामिन सी होता है और यहाँ तक की कुछ त्वचा विशेषज्ञों ने एक परीक्षण में यह भी बताया है की यह काजल सेंसिटिव आंखों के लिए काफी अच्छा है, इतना ही नहीं बल्कि यह कम से कम तीन घंटे तक ही टिक पाता है।


courtesy-Heart Bows & Makeup

- कलरबार जस्ट स्मोकी काजल
कलरबार एक बहुत बड़ा ब्रांड हैं जोकि पांच अलग रंगों में मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन इसे सबसे अच्छा काजल कहने में मुझे कोई दो रहे नहीं है । यह काजल एक पेंसिल के लुक में आता है, जिसको शार्प भी किया जा सकता है। यह फैलता बिल्कुल नहीं हैं और एक स्टोक में ही आपकी आंखों को सुंदर और स्टालिश लुक देता है। अगर कीमत की बात की जाए तो यह काजल कम से कम 650 से 700 तक मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन एक बार आप इसके इस्तेमाल से इस बात को जान जायेंगे की यह आँखों में कितना सुन्दर लगता है और कितना सही है |



2
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


काजल हर महिला के श्रृंगार का एक एहम हिस्सा है और जब आँखों के श्रृंगार की बात हो रही तो काजल से बेहतर कुछ भी नहीं होता है | शरीर के सबसे खूबूसरत अंग आँखों को सजाने के लिए काजल का इस्तेमाल किया जाता है | क्योंकि काजल का इस्तेमाल श्रृंगार को दुगना कर देती है |


जब हम बात करते है की बाज़ार में कौन सा काजल सबसे अच्छा है तो कोई भी महिला अपने मनपसंद ब्रांड को छोड़ कर किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करते है , लेकिन हम लोग यह नहीं जानते की जब भी बाज़ार में कोई नया नाम आता है तो वो पुराने से बेहतर ना हो ऐसा नहीं हो सकता सभी कंपनियों के काजल की अपनी अपनी खासियतें होती है |

आइए जानते है बाज़ार में नए और अच्छे काजल कौन कौन से है -

- Maybelline New York Colossal Kajal Super Black -
मात्र 300 रुपए की कीमत में आपको maybellin का Colossal Kajal मिलता है और यह कंपनी दावा करती है की 16 घंटे तक यह आँखों में बना रहता है | साथ ही कंपनी दावा करती है की यह काजल आपकी काजल कम से कम 12 घंटे तक बरकरार रहेगी और यह फैलता भी नहीं है | एक काजल पेंसिल करीब दो महीनो तक चलती है |

- Lakme Eyeconic Kajal -
लैक्मे अब तक का सबसे अच्छा जाने जाना वाले कजलो में से एक है , क्योंकि यह आँखों में लम्बे समय तक टिका रहता है और आपकी आँखों को बेहतरीन फिनिश लुक देता है | इसे Dermatologically द्वारा जाँचा और परखा गया है और बताया जाता है की यह लम्बे समय तक आँखों में बना रहता है इस काजल का मुख्य गुण यह है कि यह एक से अधिक रंगों में आता है। काले रंग के साथ, यह भूरे, नीले और सफेद रंगों में भी उपलब्ध है |

- L’Oreal Paris Kajal Magique -
यह L’Oreal Paris का अब तक सबसे अच्छा काजल माना जाता है क्योंकि यह विटामिन ई, कोकोआ मक्खन, और जैतून का तेल एस्टर के साथ मिलकर बनता है | इसकी ख़ास बात यह है की जो लोग अपनी आँखों में लेंस पहनते है वो लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते है | यह 7-8 घंटे तक रहता है और काफी सस्ती रेंज में बाज़ार में कही भी मिल जाता है |

Letsdiskuss (Courtesy : hindi.khoobsurati.com )


1
0