दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Setu Kushwaha

Occupation | Posted on | others


दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?


21
0




| Posted on


आज यहां पर जो सवाल पूछा गया है यह सवाल बहुत ही अच्छा सवाल है पूछा गया है कि दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है आशा करती हूं कि यह बात सभी को पता होगी कि आखिर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन है। तो चलिए मैं आपको बता ही देती हूं कि दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है। शुतुरमुर्ग अफ्रीका के वुडलैंड और सवाना के क्षेत्रों में में पाए जाते हैं। यह एक उड़ान रहित पक्षी है। क्योंकि यह दुनिया का सबसे ऊंचा और भारी पक्षी में से एक है। लंबी गर्दन, लंबी मजबूत टांगे, और छोटे पंख होने के कारण यह पक्षी उड़ नहीं पाता है।Letsdiskuss


10
0

Occupation | Posted on


बहुत से ऐसे लोग भी होते है, जो इस बात से अनजान है, उनको यह नहीं पता होता है कि आखिर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा होता है? आज हम इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है।शुतुरमुर्ग की गर्दन बहुत लम्बी होती है, तथा उसकी आंखे भी बड़ी -बड़ी होती है। नर और मादा शुतुरमुर्ग अलग -अलग रंग के होते है, नर शुतुरमुर्ग की पँख काले रंग होती है तथा मादा
शुतुरमुर्ग की पंख भूरे या सेल्टी रंग की होती है। शुतुरमुर्ग के पैरो पर बाल नहीं पाए जाते है, मादा शुतुरमुर्ग का अंडा बहुत बड़ा और बहुत भारी होता है शुतुरमुर्ग का जीवनकाल लगभग 40से 50 वर्ष तक जीवित रह सकते है।Letsdiskuss


10
0

| Posted on


आइए दोस्तों आज हम एक ऐसे पक्षी के बारे में बता रहे हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है तो दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है और शुतुरमुर्ग पक्षी का वज़न डेढ़ क्विंटल तक होता है. और इसकी ऊंचाई पौने तीन मीटर तक होती है. और इस पक्षी के पंखों का फैलाव दो मीटर तक होता है। शुतुरमुर्ग पक्षी अफ्रीका के वुडलैंड और सवाना के क्षेत्रों Letsdiskuss में पाए जाते हैं.।


10
0

| Posted on


आज हम इस आर्टिकल में आपको बताना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है । दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है. यह एक उड़ान रहित पक्षी हैं जिसकी लंबी गर्दन, लंबे मजबूत टांगे, बड़ी आंखें और छोटे पंख होते हैं। यह दुनिया का सबसे ऊंचा और भारी पक्षी भी है।शुतुरमुर्ग लंबाई1.8 मीटर से लेकर पौने 3 मीटर तक हो सकता है।और तो वजन की बात ही मत कीजिए। यह 130 किलोग्राम तक का होता है। पर कुछ नर शुतुरमुर्ग तो 160 किलोग्राम तक के भी हो सकते हैं।Letsdiskuss


10
0