हाथ की कौन सी रेखाएं आपको कंगाल बना सकती है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | Posted on | Astrology


हाथ की कौन सी रेखाएं आपको कंगाल बना सकती है ?


6
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


ज्योतिष में हस्त रेखा का अपना अलग महत्व है | जैसा कि हाथों की रेखा आपका राज योग बताती है, आपका भविष्य बताती है वैसे ही हाथों की रेखा आपका बुरा भविष्य भी बता सकती हैं | जी हाँ हथेली में कई ऐसी रेखा होती है जो मनुष्य के अशुभ समय को दर्शाती हैं , आइये जानते हैं कौन सी ऐसी रेखाएं हैं जो मानव जीवन की अशुभ घटना या शुभ घड़ी को दर्शाती हैं |


भाग्यरेखा :-
जैसा कि हथेली में भाग्यरेखा सबसे महत्वपूर्ण होती हैं | जिसके हाथ में यह रेखा अच्छी होती है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है | भाग्यरेखा हथेली में नीचे से ऊपर की और आने वाली रेखा होती है और अगर यह रेखा बीच से कटी हो तो ऐसे इंसान को आर्थिक परेशनिया आती रहती हैं |

सूर्य रेखा :-
हथेली में सूर्य रेखा होना बहुत ही अच्छा माना जाता है | जिसके हाथ में सूर्य रेखा होती है उसको मान-सम्मान मिलता है | अगर किसी इंसान के हाथों में सूर्य रेखा न हो तो उसको सम्मान नहीं मिलता | वह बहुत मेहनत भी कर ले तो भी उसको उसका सही फल नहीं मिलता और वह अक्सर कंगाल ही होता है |

पर्वत :-
अगर हाथों में उँगलियों के पास बनने वाले पर्वत सही उभर के न दिखाई दें तो ऐसे लोग अक्सर भाग्यहीन होते हैं | ऐसे लोगों के पास धन की कम बनी रहती है |

क्रास का निशान :-
कुछ लोगों की हथेली में कुछ विशेष रेखा होती हैं और कुछ लोगों के हाथों में बहुत ज्यादा रेखाएं होती हैं | जिन लोगों के हाथों में अधिक रेखाएं होती हैं और वो एक दूसरे को काटती हैं, तो ऐसे लोगों के पास धन की कमी हो सकती है |

Letsdiskuss (Courtesy : AajTak )



3
0