दही के साथ कौन -कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

A

Anonymous

Optician | Posted on | Health-beauty


दही के साथ कौन -कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?


8
0




Content writer | Posted on


सेहत से प्यार करने वाले भूलकर भी दही के साथ ये चीज़ें न खाएं।स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण भी गर्मियों में दही का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि दही ठंडा होता है और गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडक देता है। दही के सेवन से पेट की गर्मी भी कम होती है इसलिए दही का गर्मियों में अधिक सेवन भी करना चाहिए। मगर हम में से कई लोग इस बात को नही जानते है की कुछ ऐसी भी चीज़ें है जिनका सेवन दही के साथ करने से सेहत को नुक्सान होता है। तो चलिए आज हम आपको उन चीज़ों के बारें में बतातें है जिन्हें दही के साथ नही खाना चाहिए।

दही और आम भी एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसका एक साथ सेवन करने से इससे आपके शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं।इन दोनों चीज़ों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है। दही ठंडा होता है और आम गर्म होता है इसलिए आप दोनों का सेवन एक साथ कभी न करें।
इस लिस्ट में दूसरा कॉम्बिनेशन दही और चीज का है यह दोनों साथ खाने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है।यहाँ तक की हमारे आयुर्वेद में भी इन दोनों का एक साथ सेवन करने से मना किया गया है।
इसके अलावा दही दही और उड़द की दाल भी एक साथ खाना बेकार कॉम्बिनेशन माना जाता है क्योंकि दही के साथ उड़द की दाल का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उड़द की दाल के साथ दही खाने से यह आपके शरीर के लिए जहर बन सकता है इसलिए आप भी इस बात का ख़ास ध्यान रखें और इन दोनों चीजों का भूलकर भी एक साथ सेवन न करें।
Letsdiskuss


9
0

Youtuber | Posted on


दही के साथ ये चीजें भूलकर भी ना खायें!


दही खाने के अनेकों फायदे हैं। गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करने से हमें इसके अनेकों फायदे होते हैं इससे शरीर ठंडा रहता है और हमारा पेट भी साफ हो जाता है। अक्सर दही खाने की सलाह दिन में दी जाती है। वैसे तो दही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन तब यह हमें नुकसान पहुंचा सकता है जब दही का सेवन कुछ ऐसी चीजों के साथ किया जाए जो गर्म होते हैं। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि हमें दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए और अगर हमने यह चीजें दही के साथ खा ली तो इसके क्या परिणाम होंगे ?


1)दही के साथ गुड़ खाने से इसका हमें नुकसान होता है। गुड़ जोकी गर्मी पैदा करता है और दही हमें ठंडक देता है ऐसे में ठंडा और गर्म यानी दही और गुड़ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दही और गुड़ के एक साथ सेवन से हमें उल्टी दस्त या हमारा पेट खराब भी हो सकता है।
2) दही के साथ आम का सेवन हमारे शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि आम गर्म होता है और दहीं ठंडा ऐसे में आम और दही का एक सेवन करने से हमें उल्टी दस्त,सिर दर्द जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
3) दूध और दही वैसे तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर दूध और दही का एक साथ सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है इससे हमें उल्टी दस्त,एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
4) दही के साथ उड़द की दाल का सेवन हो सकता है नुकसानदायक। दही के साथ उड़द की दाल खाने से पेट खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
5)अगर आप दही के साथ मछली का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए और भी ज्यादा नुकसानदायक होता है क्योंकि मछली खाने से शरीर में बहुत गर्मी उत्पन्न होती है ऐसे में अगर आपने दही के साथ मछली का सेवन कर लिया तो आपको पेट संबंधी अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।



5
0

Occupation | Posted on


केला और दही का एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए,क्योंकि दही और केले का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। साथ केला के साथ दही खाने से पेट संबंधी समस्या जैसे -पेट दर्द, गैस की समस्या होना, पेट मे ऐठन भी हो सकती है।

दही के साथ आम का सेवन भूलकर ना करे,स्किन से जुडी बहुत सी समस्याऐ हो सकती है, जैसे कि स्किन मे खुजली होना, लाल चकते हो जाना, चेहरे मे दाने निकाल आना आदि।Letsdiskuss


4
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  1. कभी भी दही के साथ गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे अंडा ।
  2. दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  3. कभी भी दूध और दही को साथ में नहीं खाना चाहिए इससे आपके पेट में कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  4. कभी भी भूलकर दही के साथ मांस मछली को नहीं खाना चाहिए।Letsdiskuss


4
0

Student | Posted on


दूध से बनी अधिकांश चीजे लोगों को अक्सर अच्छी लगती हैं। जैसे मक्खनछाछ लस्सी और दही भी इन्हीं में से एक है। अक्सर लोग दही खाना काफी पसंद करते हैं। परंतु दही के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन हमें नहीं करना चाहिए। यदि बात दही के गुणों की करे तो दही ठंडी प्रवृति की होती है। तो इसके साथ गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे मछली दूध मांस आदि।Letsdiskuss



4
0

| Posted on


केला और दही का सेवन एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही और केले का कांबिनेशन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जाता है।केले के साथ दही खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

केला और अंडा का कांबिनेशन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए अगर आप केला और अंडा एक साथ खाते हैं,तो इससे पेट संबंधित समस्याएं हो सकते हैं।

कभी भी दूध और दही को साथ में नहीं खाना चाहिए इससे आपके पेट में कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।Letsdiskuss


4
0

| Posted on


दहीऔर अंडा खाने से पेट सबंधी कई सारी समस्याएं होती है जैसे कि पेट दर्द होता है, पेट मे ऐठन, जलन, शरीर मे खुजली होना तथा हाथ पैर मे दाने निकल आते है।

इसके अलावा दही के साथ दूध ना खाये, इससे बहुत सी समस्याएं हो सकती है जैसे कि दूध, दही साथ खाने से पेट मे थक्का जम जाता है जिससे पेट मे बहुत सी समस्याएं हो जाती है।Letsdiskuss


4
0

| Posted on


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दही का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है यदि इसका सेवन अच्छी तरीके से किया जाए तो यदि आप गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं तो इसका असर आप पर उल्टा पड़ने लगता है जैसे की उल्टी आना जी मिचलाना आदि समस्याएं आ सकती है आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि दही के सेवन के बाद आपको किन किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

यदि आप दूध का सेवन करते हैं तो दूध के सेवन के बाद दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

दही के सेवन के बाद मांस और मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।Letsdiskuss


4
0