दुनिया के सबसे सुंदर फूल और उनके नाम क्य...

S

Shayraa .

| Updated on August 22, 2023 | Education

दुनिया के सबसे सुंदर फूल और उनके नाम क्या है?

5 Answers
3,469 views
N

@nikhilkumar8903 | Posted on July 6, 2021

इस दुनिया में अनेको खूबसूरत फूल है, कुछ फूल इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि लोग इनकी जिंदगी भर तारीफ करते नहीं थकते हैं कुछ फूल शांति और कुछ फूल मित्रता का, तो कुछ प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसे ही वृंदा फूलों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

1).चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom flower) - बेहद ही खूबसूरत हैचेरी ब्लॉसम का फूल। इतना ज्यादा खूबसूरत होने के बावजूद भी ये फूल केवल दुनिया की कुछ ही देशों जैसे भारत,पाकिस्तान,जापान,साइबेरिया और चीन में ही मिलता हैं।। भारत की यदि बात करे तो चेरी ब्लॉसम का फूल यहां मेघालय में और हिमाचल के कुछ राज्यों में देखने को मिलता है । चेरी ब्लॉसम का फूल नवंबर के महीने में खिलता है शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फूल के खिलने पर मेघालय में जश्न भी बनाया जाता है और कई महोत्सव भी आयोजित किए जाते हैं।
Letsdiskuss
2)सूरजमुखी(sunflower)- सूरजमुखी का फूल सूर्य के समान ही पीले रंग का होता है और बहुत ही खूबसूरत होता है। सूरजमुखी के फूल में एक अलग ही चमक होती है जिस कारण हर कोई इसे अपने घर में लगाना चाहता है। भारत में यह फूल मैदानी क्षेत्रो से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाया जाता है। इसके साथ ही सूरजमुखी का फूल विश्व के अनेक देशों में पाया जाता है।
Article image
3. डहेलिया (Dahlia) - डहेलिया का फूल दिल लुभाने वाला गुलाबी रंग का एक बड़ा फूल है। मैं उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रहता हूं और मैंने भी अपने घर में कई डहेलिए के फूल लगाए हैं हमारे घर में डहेलिया का फूल पहले से ही मौजूद हैं जो घर की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं।डहेलिया के फूल भारत से लेकर विश्व के कई देशों में पाए जाते हैं लेकिन अगर इसके जन्म की बात करें तो इसका जन्म मेक्सिको में हुआ था। मैक्सीको से ही डहेलिया का फूल पूरे विश्व में फैला है। वनस्पति वैज्ञानिक ऐंडरोज डेहल ने इस खूबसूरत फूल का नाम डहेलिया रखा। डहेलिया का फूल अनेकों रंग का होता है या अक्षर गुलाबी, पीला और सफेद रंग में पाया जाता है। इसके अलावा पूरी दुनिया में नीले रंग को छोड़कर डहेलिया की हर प्रकार की प्रजाति कम से कम 50,000 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं।
Article image
4. ट्यूलिप(Tyulip)- केउकेनहॉफ फूलों का बगीचा जो कि नीदरलैंड्स में स्थित है। यह एक विशाल बगीचा है जो 32 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विशाल बगीचे की यह खासियत है कि यहां पर हर बसंत के मौसम में लाखो ट्यूलिप फूल खिलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि टयूलिप के फूल केवल 5 से 7 दिनों के लिए ही खिलते हैं। यह देखने में हल्का नीले रंग के होते हैं इसके अलावा भी यह अन्य कई प्रकार के रंग के होते हैं जो कि बेहद ही खूबसूरत फूल है।
Article image
5. रोज Rose - आज की डेट में गुलाब का फूल हर किसी को पसंद है। अक्सर प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे का गुलाब का फूल देखकर प्रपोज करते हैं। इससे यह पता चलता है यह फूल कितना ज्यादा महत्वपूर्ण और खूबसूरत फूल होता है। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है यह अक्सर लाल गुलाबी, सफेद पीले और बैगनी रंग का होता है। भारत में काफी ज्यादा गुलाब का फूल पाए जाते है इसके अलावा यह विश्व के अनेक देशों में पाया जाता है इसे किसी जलवायु की जरूरत नहीं पड़ती है ठंडे और ग र्म दोनों प्रकार की जलवायु में देखने को मिलता है।
Article image
6. लोटस (कमल) - जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि कमल हमारा राष्ट्रीय पुष्प है। कमल एक राष्ट्रीय पुष्प होने के साथ ही एक बहुत ही खूबसूरत फूल है इसे देवताओं का फूल भी कहा जाता है क्योंकि अक्सर देवताओं के हाथों में कमल देखने को मिलता है। कमल का फूल कीचड़ में खिलता है लेकिन कीचड़ में खिलने के बावजूद भी यह बेहद ही सुगंधित और खूबसूरत फूल होता है। कमल का फूल भारत समेत चीन,इंडोनेशिया आदि मध्य एशिया के देशों में भी पाया जाता है।
Article image
7. वॉटर लिली - वाटर लिली का फूल जलीय फूलों की रानी नाम से जाना जाता है। यह इतना ज्यादा खूबसूरत होता है कि एक बार जो ऐसे देख लेता है वह हमेशा ही इसकी खूबसूरती की तारीफ करते -करते थकता नहीं है। भारत समेत पूरी दुनिया के कई देशों में यह फूल पाया जाता है भारत के अलावा यह फूल कनाडा,जापान,अमेरिका जैसे देशों में देखने को मिलता हैl पूरी दुनिया भर में वाटर लिली के कम से कम 100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। यह फूल लाल सफेद पीले नारंगी रंगो में होता है। वाटर लिली की प्रजातियां लिली,टाइगर लिली,स्टैंड लिली आदि है।
Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 4, 2022

इस प्राकृतिक में यदि कोई चीज सबसे सुंदर मनमोहक है तो वह फूल है दुनिया भर में इतने रंग बिरंगे फूल पाए जाते हैं और इतनी सुंदर सुंदर फूल पाए जाते हैं जिनकी सूची बनाना बहुत ही कठिन है लेकिन हम आज आपको ऐसे फूलों के नाम और चित्र बताते हैं जिनको आप दुनिया में सबसे खूबसूरत फूलों की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

गुलाब का फूल:- गुलाब का फूल दुनिया में सबसे खूबसूरत फूल होता है गुलाब के फूल का इतिहास बहुत पुराना है यह धरती में 33 करोड़ वर्ष पहले मौजूद था गुलाब के फूल की 100 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है यह रंग बिरंगी कलर में पाए जाते हैं इनकी खुशबु बहुत ही मनमोहक होती है देखने में बहुत ही प्यारे लगते हैं इन की पत्तियां बहुत ही मुलायम होती है।

आर्किड का फूल :- आर्किड का फूल दुनिया केेेेेेेेेेेेेे सबसे बड़े वाले पौधों केेेेेेेेेेे परिवार में से एक है। इस की प्रजातियां 25000 से भी अधिक पाई जाती है। ऑर्किड के पौधे को धरती पर लगभग हर जगह देख सकते हैं। यह फूल अलग-अलग रंगों में पाया जाता है। इसलिए दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों की सूची मेंंइस फूल का भी नाम शामिल है ।Article image

1 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on January 5, 2022

* फूल हमारे देश की एक प्राकृतिक देन होती है ! फूलों को देखकर हमारा मन काफी प्रसन्न हो जाता है जिसको हर कोई पसंद करता है! हमारे देश में कई तरह के फूल पाए जाते हैं जैसे - गुलाब, सूरजमुखी, गुड़हल, गेंदा, वाटर लिली, कमल आदि! जिनमें से गुलाब का फूल सबसे प्रिय होता है! जब किसी को अपना प्रेम बताना होता हैं तो अक्सर वह गुलाब का फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं !

Article image

1 Comments
logo

@aanchalsingh1985 | Posted on January 5, 2022

हमारा क्षेत्र प्राकृतिक विविधताओं से भरा पड़ा हुआ है और इसी विविधा के चलते हम सभी प्राणी जीवित भी हैं मनुष्य की उत्पत्ति से हजारों साल बाद भी मानव जाति पृथ्वी में उपलब्ध प्राकृतिक को अभी 10% ही जानते होंगे लेकिन प्राकृतिक विविधता ओं को समझने में लाखों वर्ष लग जाएंगे । फूलों का भी एक अहम योगदान है जो अपने सुगंध और रंग बिरंगी रंगों से प्राकृतिक के हर जीव जंतु को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अभी तक मनुष्य के नजरों में 10 फूल दुनिया के बेहतरीन फूल है जो निम्न है

1.चेरी ब्लॉसम - यह बहुत ही खूबसूरत फूल होता है जो भारत पाकिस्तान जापान चीन मै खिलता है और यह बहुत कम समय एवं कुछ ही देशों में खिलता है।

2.डेहलीया- यह मौसमी फूलों में अपने विभिन्न रंग रूप आकारों के कारण उद्यान को आकर्षण एवं मनमोहक बनाता है।

3. ऑर्किड - यह बहुत ही सुंदर पुष्प है इसकी उत्पत्ति अमेरिका वासी मेक्सिको भारत से श्रीलंका इत्यादि देशों को माना जाता है और हमारे देश में इसकी 13100 प्रजातियां पाई जाती है।

4. ट्यूलिप- यह एक विशाल बगीचा एवं 32 हेक्टेयर के विशाल भूमि में फैला हुआ है दिखने में यह फूल शुद्ध नीले रंग के अलावा सभी रंगों में आते हैं और यह केवल 5 से 7 दिनों के लिए खेलते हैं।

5. रोज - यह गुलाब का फूल तो हर किसी को पसंद होता है और इसे पूजा में विशिष्ट स्थान भी दिया जाता है यह अपनी महक एवं खूबसूरती के कारण इससे शुभ संकेत का प्रतीक भी माना जाता है।

6. लोटस- इस फूल को तो हम सबको ही पता है कि यह कीचड़ में खिलता है लेकिन यह सब को पसंद दीदार होता है और इससे भारतीय पुष्प के नाम से भी जाना जाता है।

7. गजानिया- यह सुंदर एवं चमकदार रंग का फूल बहुत ही आकर्षक होता है यह दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाला पुष्प होता है।

8. वाटर लिली - इसे जलीय पुष्प की रानी कहा जाता है। और यह दुनिया भर में पाया जाता है यह लाल, पीला सफेद गुलाबी नारंगी में मिलते हैं

9. डहली या - इसे देखने में उतना ही सुंदर पोस्ट होता है जितना गुलाब का पुष्प होता है यह वास्तव में मैं इसको तथा मत अफ्रीका का निवासी है और यह फूल गर्मियों के बीच और ठंड की शुरुआत से खिलना स्टार्ट होता है।

10. वर्ल्ड आफ पैराडाइस - हम भले ही स्वर्ग की कल्पना ना किए हो बल्कि यह वर्ड ऑफ पैराडाइज के नाम से ही लोकप्रिय इस फूल का अवश्य देखे होंगे यह अत्यंत सुंदर पोस्ट होता है और इस पुष्प को अमेरिकी के लांस एजेल्स से राज्य का राजकीय चिन्ह है.।Letsdiskuss

1 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on August 21, 2023

दोस्तों फूल का नाम सुनते ही मन में एक सुंदर सी छवि बन जाती है और फूलों की सुगंध मन को तरो ताजा कर देती है आज इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के सबसे सुंदर फूल और उनके नाम बताएंगे

वाटर लिली

वाटर लिली दुनिया का सबसे खूबसूरत फूल माना जाता है इस फूल की 70 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है यह देखने में काफी मनमोहक को दिखता है।

Article image


ब्लीडिंग हार्ट

यह एक ऐसा फूल होता है जो दिल के आकार का दिखाई देता है यदि आप इस फूल को दूर से देखेंगे तो आपको लगेगा कि किसी ने अपना दिल पेड़ की डाली में लटका दिया हो। इस फूल का हार्ट जैसे दिखना है इसकी विशेषता है।

Article image


गुलाब

गुलाब एक ऐसा फूल होता है जिससे हर कोई पसंद करता है।वैसे तो गुलाब के बहुत से कलर होते हैं पर ज्यादातर लोग लाल गुलाब ही पसंद करते हैं लाल गुलाब प्रेमियों को अधिक पसंद होता है।

Article image


1 Comments