समुद्र मंथन में क्या-क्या निकला? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Kush Kumar

Student | Posted on | Astrology


समुद्र मंथन में क्या-क्या निकला?


0
0




@ teacher student professor | Posted on


ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि समुंदर मंथन राक्षसों और देवताओं ने मिलकर संपन्न किया था। इस मंथन में 14 रतन निकल कर समुंदर में से बाहर आए। जो इस प्रकार हैं कालकूट विष, कामधेनु, उच्चैश्रवा घोड़ा, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ मणि, रंभा अप्सरा, वारुणी देवी, देवी लक्ष्मी, चंद्रमा, पारिजात वृक्ष, पांचजन्य शंख, कल्पवृक्ष, भगवान धन्वंतरि व अमृत कलश। सभी रत्नों का अपना खास महत्व था, इन रत्नों को विभिन्न देवताओं ने ग्रहण किए व धारण किए।Letsdiskuss



0
0

Student | Posted on


  1. समुंद्र मंथन अगर इसे अमृत प्राप्ति मंथन कहे तो गलत नहीं होगा। यह घटना उस समय की है जब दैत्यराज बलि ने तीनों लोगों पर राज का लिया था। तब सभी देवता भगवान विष्णु के पास पहुंचे तो भगवान विष्णु ने यह सुझाव दिया कि अगर तुम असुरों को अमृत का लालच दो तो वे तुम्हारे साथ समुंद्र मंथन में हिस्सा लेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। असुरों व देवताओं के सहयोग से समुद्र मंथन हुआ और 14 रत्न समुद्र मंथन से प्राप्त हुए। जो थे हलाहल विष, घोड़ा, कोस्तुभ मणि, कामधेनु, देवी लक्ष्मी, अप्सरा रंभा, वारुणी देवी, चंद्रमा, एरावत ,पारिजात ,कल्पवृक्ष, पांचजन्य शंख, धन्वंतरी देव और अमृत।Letsdiskuss


0
0