आलू के अलावा हम दाल भर के भी समोसे बना सकते हैं | आज हम आपको उड़द की दाल के समोसे बनाने की विधि बनाते हैं |
सामग्री :-
उड़द की दाल - 250 ग्राम
मेदा - 200 ग्राम
सोडा - 2 चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
तेल – तलने में इस्तेमाल होने लायक
नमक - स्वाद के अनुसार
हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई
विधि :-
- सबसे पहले आप मेदा अच्छी तरह छान लीजिये | इसके बाद मेदे में सोडा मिलाएं और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह गूँथ लें | (आटे को एक कपड़े से ढक दें )
- अब आप उड़द की दाल को मिक्सी में अच्छी तरह बारीक़ पीस लें | इसके बाद एक कड़ाई में 2 चम्मच तेल डालें और गरम करने रखें |
- तेल गरम हो जायें, तो उसमें जीरा डालें, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालें और जब मिर्च अच्छी तरफ पक जाए तो उसे पीसी हुई दाल डालें |
- नमक डाल कर दाल को अच्छी तरह भूने | दाल को तब-तक भूनते रहें जब तक की दाल तेल न छोड़ दें |
- आंच कम रखें तो दाल को भूनते रहें | जब दाल पक जायें और कुरकुरी हो जाए तो गैस बंद कर दें | दाल का मसाला अब ठंडा होने दें | तब तक कड़ाई में तेल धीमी आंच में गरम होने रखें |
- अब गुंधे हुए मेदे के आटे की एक गोली बनाकर उसको रोटी की तरह बेलें, और उसके बाद उसको बीच में से काट लें और हाथो में समोसे की शेप बना लें |
- दाल वाले मसाले को समोसे में भरें और समोसा ऊपर की तरफ से बंद कर दें | ऐसे ही सभी समोसे बना लें |
- जब तेल गरम हो जाएं तो उसमें आप समोसा डाल दें और तल लें | पहले आप उसको हल्का तलें और आधा कच्चा बहार निकल लें |
- समोसा ठंडा होने पर फिर एक बार उसको गर्म तेल में तलें, इससे समोसा बहार से कुरकुरा हो जायेगा |
लीजिये मसूर दाल के समोसे तैयार हैं |