एक खबर के अनुसार रणवीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट है,क्या ये सही है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ajay Paswan

Physical Education Trainer | Posted on | Entertainment


एक खबर के अनुसार रणवीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट है,क्या ये सही है ?


6
0




Content Writer | Posted on


नमस्कार अजय जी,आपका सवाल बड़ा ही अच्छा है ,वैसे भी ये फिल्म इंडस्ट्री है जो की हर काम मीडिया में आगे आने के लिए करती है ,और हमारी मीडिया तो क्या ही कहना जो हर बात को बड़ा चढ़ा कर कहती है क्योकि हमारी मीडिया को TRP से बहुत प्यार है |

जैसा की सभी जानते है मंगलवार को सोनम कपूर की शादी का रिसेप्शन था और इस रिसेप्‍शन में बॉलीवुड के कई स्‍टार पहुंचे थे | लेकिन इस रिसेप्‍शन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साथ में एंट्री ली,और दोनों की साथ एंट्री अचानक सुर्खियों में आ गई है | दरअसल आलिया और रणबीर के बीच 'लव-कनेक्‍शन' की खबरें सुनाई में आए है | ऐसे में आलिया और रणबीर कपूर का साथ दिखना तो सुर्खी बनने का कारण है |

मुझे तो ये समझ नहीं आता के लोगो को परेशानी क्या है | अगर दोनों साथ है भी तो क्या प्रॉब्लम है | पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक दूसरे से परिचित है | अगर किसी की किसी के साथ एंट्री होती भी है तो इसका मतलब ये नहीं के दोनों में कुछ चल रहा हो ,पर मीडिया को यही काम है बस | बाकी तो कुछ कहा नहीं जा सकता क्योकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं | इस फिल्‍म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं |

Letsdiskuss

ये भी पढ़े -आलिया भट्ट भारत में वोट क्यों नहीं कर सकती ?


16
0

Software engineer at HCL technologies | Posted on


एक बात तो ये समझ नहीं आती की मीडिया को हमेशा TRP की ही क्यों लगी रहती है | सभी फिल्म इंडस्ट्री से बिलोंग करते है ,कोई किसी के साथ आए या जाए क्या फर्क पड़ता है | ये मीडिया को और कोई काम नहीं है क्या ,दुनिया में बहुत सी ऐसी बाते है जो दुनिया वालो के सामने आना बहुत जरुरी है | इसके लिए मीडिया को अपनी पूरा फोकस अपने काम पर लगाना होगा न की किसी अभिनेता या अभिनेत्री पर |


3
0

| Posted on


अभी-अभी एक खबर के द्वारा पता चला है कि रणबीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट है क्या यह बात सही है या गलत चलिए चर्चा करते हैं मीडिया वाले तो टीआरपी पाने के लिए पता नहीं क्या-क्या खबर फैलाते रहते हैं अभी अभी कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस आई थी तभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ एमपी मारी तो लोगों को लगा कि अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में आने वाले हैं इसलिए लोगों को लग रहा है कि रणबीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट है।

Letsdiskuss


3
0

| Posted on


एक खबर के अनुसार रणवीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट है ये बात बिल्कुल सही है, क्योंकि पिछले 5 साल से आलिया भट्ट और रणवीर कपूर एक -दूसरे क़ो डेट कर रहे है और दोनों रिलेशनशिप मे है,रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14अप्रैल 2022क़ो शादी कर ली है, रणवीर और आलिया शादीशुदा जीवन मे बहुत ही ख़ुश है। रणवीर कहना है कि वह बेहतर पति तो नहीं है लेकिन आलिया क़ो हर ख़ुशी देना चाहते है जिसकी वो हकदार है।

Letsdiskuss


2
0