राशि के अनुसार होली पर कौन से रंग का प्रयोग करना शुभ होगा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Brij Gupta

Optician | Posted on | Astrology


राशि के अनुसार होली पर कौन से रंग का प्रयोग करना शुभ होगा ?


8
0




Social Activist | Posted on


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ किसी के ग्रह नक्षत्र ही नहीं देखे जाते हैं, बल्कि कौन सी राशि पर क्या सही है और क्या गलत इस बात पर भी विचार किया जाता है | आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी राशि वाले किस रंग का चुनाव कर सकते हैं जो उनके लिए शुभ होगा |

मेष राशि :-
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वाले लोगों के लिए पीला और लाल रंग बहुत शुभ है | होली पर इन रंगों का इस्तेमाल करना आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है |

Letsdiskuss (Courtesy : NDTV)

वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के लिए नीला और सफेद रंग का चुनाव बहुत ही लाभकारी होगा | इस रंग के प्रयोग से इस राशि को सहजता प्राप्त होगी |

मिथुन राशि :-
इस राशि वालों को होली पर सफ़ेद और हरा रंग करना शुभ होगा | होली खेलते समय दूसरे रंगों का इस्तेमाल न करें |

कर्क राशि :-
कर्क राशि वालों को हरा, पीला और सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए | यह रंग चंचल स्वाभाव को नियंत्रित करता है | कर्क राशि वाले बहुत ही चंचल स्वाभव के होते हैं |

(Courtesy : TravelTriangle )

सिंह राशि :-
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुलाबी, पीला और हरा रंग बहुत ही शुभ है | इस रंग का प्रयोग कर के इस राशि वालों के जीवन में शांति का भाव बना रहता है |

कन्या राशि :-
कन्या राशि के लोगों के लिए सफेद, पीला और हरा रंग होली में सबसे बेहतर विकल्प है |

तुला राशि :-
इस राशि वालों के लिए हरा, नीला और सफेद रंग सबसे उत्तम रंग है जिससे आपकी होली बहुत ही शुभ होगी |

(Courtesy : khoobsurati )

वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए पीला, लाल, नीला, गहरा लाल या फिर मैरून रंग का प्रयोग बहुत ही शुभ है |

धनु राशि :-
इस राशि वालों को लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग करना एक अच्छा विकल्प माना गया |

मकर राशि :
मकर राशि को लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग से होली खेलना शुभ माना गया है |

(Courtesy : Holi Festival )

कुंभ राशि :-
कुम्भ राशि के लिए नीला और लाल रंग शुभ रहेगा।

मीन राशि :-
मीन राशि वालों को सफेद, पीला और हरा रंग शुभ माना गया है |

(Courtesy : imagefully )


4
0

| Posted on


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि होली का त्योहार खुशियों का त्यौहार होता है इस त्यौहार के दिन लोग एक दूसरे की बुराइयों को भूलकर खुशियां मनाते हैं एक दूसरे को रंग लगाते हैं आइए जानते हैं कि इस होली पर आप राशि के अनुसार कौन सा रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आपके लिए लकी साबित होगा।

मेष और वृश्चिक राशि वाले लोग लाल और पीला, और गुलाबी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं यह रंग उनके लिए लकी रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए लाल और नीला रंग लकी रहेगा। इसके अलावा सभी राशि वाले लोगों के लिए अलग-अलग रंग शुभ रहेगा।Letsdiskuss


3
0