गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन में कौन से काम नहीं करना चाहिए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Jessy Chandra

Fashion enthusiast | Posted on | Astrology


गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन में कौन से काम नहीं करना चाहिए ?


6
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


गरुण पुराण एक ऐसा पुराण है, जिसको सामान्य स्थिति में नहीं पढ़ा जाता | बेशक यह पुराण है परन्तु इसको पढ़ने के नियम अलग होते हैं | जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो यह पुराण उस वक़्त पढ़ा जाता है | अगर पूरी तरह समझा जाए तो गरुण पुराण में इंसान की मृत्यु के बाद की कहानी होती है | इसलिए इस पुराण के अनुसार मानव जीवन में कौन से काम नहीं करना चाहिए इसके बारे में आपको बताते हैं |


Letsdiskuss

(courtesy-Patrika)

- दही का सेवन :-
गरुड़ पुराण के अनुसार दही बेशक सात्विक भोजन है परन्तु इसको रात के समय नहीं खाना चाहिए | यह रात के वक़्त खाना नुकसानदायक होता है | दही का सेवन आप दिन के वक़्त करें परन्तु रात के समय इसका सेवन आपकी उम्र कम करता है |

- धन पर घंमड :-
पैसों पर घमंड होना अच्छी बात है, क्योकिं घमंड उनको ही होता है जो उसके लायक होते हैं | परन्तु पैसों के घमंड में अगर आप किसी इंसान को नीचे दिखाते हैं, या जरूरतमंद को आप पैसा होते हुए भी नहीं देते तो ऐसा कर के लक्ष्मी जी सदैव के लिए आपसे नाराज हो जाती हैं | गरुण पुराण के अनुसार ऐसा करना घर की हानि करता है |

- जलन की भावना :-
वर्तमान समय में लोग अपनी दुःख से दुखी नहीं बल्कि दूसरों की ख़ुशी के दुखी हैं, जिसके चलते उनके मन में जलन की भावना उत्पन्न हो जाती है, और किसी के प्रति जलन की भावना ही मनुष्य को दुखी और परेशान करती है | गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के अंदर पैदा हुई जलन की भावना उसको और दुःख की तरफ धकेलती है |

- निंदा :-
जो इंसान हमेशा दूसरों की बुराई करता है , वो खुद भी कभी खुश नहीं रहता | अगर मानव जीवन में खुश रहना है तो गरुण पुराण के अनुसार हमें किसी की निंदा नहीं करना चाहिए | किसी की निंदा करना मनुष्य को हमेशा उसके पतन की तरफ भेजता है |



3
0

Occupation | Posted on


गरुड़ पुराण के अनुसार बताया गया है कि महिलाओं क़ो कभी भी अपने जीवन मे घर-परिवार के बड़े बुजुर्गो या फिर अपने से छोटे सदस्य का अपमान नहीं करना चाहिए,अगर आप अपने परिवार का अपमान करते हैं तो आपको समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है परिवार के किसी सदस्य क़ो कोई परेशानी है तो उसका अपमान करने की बजाय उसे समझाएं ताकि वह दोबारा कोई गलती न करे।

Letsdiskuss


2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को कोई भी पाप नहीं करना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति यहां धरती लोक में करता है उसकी सजा उसे स्वर्ग या नर्क में दी जाती है। अगर कोई व्यक्ति यहां चोरी करता है तो उसे वहां खंभे पर बांधकर मारा जाता है। जब इंसान धरती लोक में किसी का मांस खाता है तो वहां खोलते हुए तेल में उसको डुबोया जाता है। इसीलिए हर व्यक्ति को कोई भी अपराध नहीं करना चाहिए ना ही अपने द्वारा किसी को दुखी करना चाहिए।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


गरुड़ पुराण के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा जिसमें भगवान विष्णु का जिक्र किया जाता है गरुड़ पुराण को महापुराण के नाम से भी जाना जाता है आज हम आपको बताएंगे कि गरुड़ पुराण में बताया गया है कि हमें कौन-कौन से कार्य नहीं करनी चाहिए।

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि महिलाओं को अपने पति से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रहना चाहिए ऐसी मानता है कि यदि आप अपने पति से ज्यादा दिन तक दूर रहती है तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। इसके अलावा बताया गया है कि महिलाओं को कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए चाहे वह छोटा हो या बड़ा सभी का आदर करना चाहिए किसी को कटु वचन नहीं बोलना चाहिए।Letsdiskuss


1
0