वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को किस ...

| Updated on December 28, 2022 | Astrology

वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ होता है ?

5 Answers
1,133 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on December 27, 2018

वर्तमान समय में वास्तु शाश्त्र ने ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण बना दिया है | जैसा कि आपको पहले भी बताया है, कि वास्तु शाश्त्र भी ज्योतिष शाश्त्र का एक भाग है | परन्तु फर्क सिर्फ इतना है, कि ज्योतिष शास्त्र में आपका भूत और भविष्य बताया जाता है, और वहीं दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र में चीज़ों के रख-रखाव से, कौन सी चीज़ कौन सी दिशा में रखना चाहिए, घर बनवाने की दिशा से इंसान का भविष्य उज्वल बनाने की एक कोशिश की जाती है |


वास्तु में इंसान के भविष्य को उज्जवल बनाने की कोशिश से मतलब इस बात से है, क्योंकि वास्तु शाश्त्र किसी इंसान का भविष्य नहीं बताता बस दिशाओं के आधार पर किसी भी चीज़ का रख-रखाव इंसान के भविष्य को बदल देता है | बस यही फ़र्क है ज्योतिष और वास्तु में |

तुलसी का पौधा घर में रखना वैसे तो बहुत ही शुभ होता है | हर घर में लोग तुलसी जरूर रखते हैं | वैसे तो तुलसी का पौधा रखना हर किसी के घर में शुभ होता हैं परन्तु आप अगर इसको सही दिशा में रखते हैं, तो यह आपको शुभ होने के साथ-साथ लाभदायक भी होगा | वास्तु के आधार और तुलसी का पौधा केवल दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए, बाकी आप किसी भी दिशा में रख सकते हैं |

शायद इस बात का पता सभी को नहीं होगा, कि तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपत्ति के बारें में संकेत भी देता है | जब भी किसी के घर कोई विपत्ति होती है, या आने वाली होती है तो तुलसी का पौधा अपने आपसे सूखने लगता है | वहीं दूसरी तरफ आपके घर में खुशहाली आने पर घर में तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 5, 2022

हमारे हिंदू धर्म में है तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है लोग इसकी पूजा करते हैं इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से पौधे को घर के किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश ना हो सके। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आप इस पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इन दिशाओं को देवी देवताओं की दशा मानी जाती है। इसलिए तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।Article image

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on October 6, 2022

हिन्दू धर्म में तुलसी के एक विशेष स्थान हैं और हिन्दू धर्म को माने वाले अधिक से अधिक घरों में तुलसी का पौधा लगा होता हैं तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत अधिक हैं श्रद्धा के साथ तुलसी के पौधे की पूजा आरती की जाती है पर क्या आपको पता हैं की वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए। यदि नहीं पता तो हम आपको बता दें की तुलसी के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में तुलसी के पौधे को लगाने Article imageसे धन के देवता कुबेर महाराज की कृपा होती है और शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने दीप जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on October 8, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तुलसी हमारे जीवन में कितना महत्त्व रखती है।तो चलिए जानते हैं कि हमें अपने घर में तुलसी का पौधा किस दिशा की ओर रखना चाहिए।वास्‍तु शास्त्र के अनुसार हमें हमेशा तुलसी का पौधा पूर्व या फिर उत्‍तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है क्योंकि, यह दिशा धन के देवता कुबरे से संबंधित मानी जाती है। Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 28, 2022

तुलसी का पौधा आप अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं, वैसे उत्तर दिशा मे तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

इसके अलावा आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।

उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, साथ ही घर मे तुलसी माँ की कृपा बनी रहती है।Article image

0 Comments