सुपर हिट फिल्में देने के बाद भी कौन सी अ...

S

| Updated on May 4, 2019 | Entertainment

सुपर हिट फिल्में देने के बाद भी कौन सी अभिनेत्रियां फ्लॉप रहीं ?

1 Answers
3,712 views
K

@komalverma6596 | Posted on May 4, 2019

बॉलीवुड जिसको जादू की नगरी कहा जाता है , यहाँ पर कई सारे सितारे ऐसे हैं जो बहुत जल्दी आसमान की बुलंदी को छू लेते हैं और कई ऐसे हैं जो आसमान तक पहुंच तो जाते हैं परन्तु उनकी चमक बरकरार नहीं रहती | आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताते हैं जो सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी फ्लॉप हैं |


अनु अग्रवाल :-
1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' की अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत तो की पर वह अपने सांग धीरे-धीरे की तरह ही बॉलीवुड से गायब हो गई |

Article image (Courtesy : prabhatkhabar )

अश्विनी भावे :-
साल 1991 में आई फिल्म "हिना" की अभिनेत्री अश्विनी भावे भी इतनी हिट फिल्म देने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह गई |

Article image (Courtesy : पंजाब केसरी )

आयशा जुल्का :-
बहुत खूबसूरत अभिनेत्री आयशा जुल्का , जो साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ नज़र आई | कई सारी सुपर हिट फिल्म देने के बाद अब इस अभिनेत्री को कोई शायद ही पहचानता भी होगा |

Article image (Courtesy : Inkhabar )

ममता कुलकर्णी :-
ममता कुलकर्णी जो अपने समय की बहुत ही खूबसूरत और एक बेहतरीन कलाकार रहीं उन्होंने अपना बॉलीवुड सफर छोड़ कर नशे की तरफ रूख मोड़ लिए |

Article image (Courtesy : Navodaya Times )

पूजा भट्ट :-
जाने में फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी उस लिस्ट में शामिल हैं जिसने अपने करियर की शुरुआत तो अच्छी की परन्तु सफल नहीं हो पाई और फ्लॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं |

Article image (Courtesy : navodayatimes )


0 Comments