Others

ऐसा क्या हो गया जो बर्बादी की ओर बढ़ रहा...

| Updated on April 18, 2018 | others

ऐसा क्या हो गया जो बर्बादी की ओर बढ़ रहा है बेंगलुरु ?

1 Answers
456 views

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on April 18, 2018

जिस रफ्तार से बेंगलुरु में सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं,उसको देख कर तो ऐसा लग रहा है की ये शहर 2030 तक रहने लायक नहीं रहेगा | "इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस" के एक विशेषण के अनुसार, अगर बेंगलुरु के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो ये शहर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएगा |

मुख्य परेशानी इस शहर में हर रोज होने वाले व्हीकल रजिस्ट्रेशन की बढ़ती संख्या को माना गया है | इंस्टीट्यूट का कहना है की "अगर हर रोज गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन इस तरह बढ़ता रहा है तो हर रोज गैस उत्सर्जन और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जाएगी " जिससे मानव जीवन संभव नहीं हो सकेगा |

निरक्षण के मुताबिक, शहर में हर रोज 2,000 हजार नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है, जिनमें अधिकतर कार,बाइक और स्कूटर होते हैं | अब इससे फैलने वाले प्रदूषण में अगर शहरीकरण और जनसंख्या की समस्या को भी जोड़ दी जाए तो ये काफी खतरनाक स्थिति हो जाएगी |


बर्बादी की ओर बढ़ रहा है बेंगलुरु, 2030 तक रहने लायक नहीं रहेगा शहर
0 Comments