ऐसे कौन से लोग हैं, जिनको समझाना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Brijesh Mishra

Businessman | Posted on | others


ऐसे कौन से लोग हैं, जिनको समझाना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है ?


11
0




Content Writer | Posted on


आज कल के समय में तो ऐसे लोगों की गिनती करना बहुत मुश्किल हैं, जिनको आप कुछ समझना चाहो और वो आपकी बात जल्दी समझ जाएं | अगर कोई आपकी बात न समझे तो इस बात से आपको बुरा नहीं लगना चाहिए, क्योकि ये प्रथा तो महाभारत से चली आ रही है | महाभारत के अनुसार ऐसे कुछ लोग हैं, जिन्हे समझने का अर्थ है भैंस के आगे बीन बजाना |


1.नशेड़ी :- अगर आप नशा करने वाले इंसान को कोई बात समझना चाहते हैं, तो ये आपकी गलती है | नशा करने वाला इंसान कभी किसी का सागा नहीं हो सकता | जिसको अपने शरीर से प्यार नहीं उसको किसी और से कभी प्यार नहीं हो सकता |

2.पागल :- आप कभी पागल को नहीं समझा सकते | अगर आप पागल को समझने बैठते हैं, तो ऐसा एक पल आएगा की आप खुद उसके साथ यह महसूस करने लगेंगे की आप पागल हैं |

3.क्रोधी :- क्रोध इंसान के जीवन में ऐसी स्थति है, जो की मनुष्य को अक्सर गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देता है | क्रोधी इंसान को समझाना संबसे बड़ी बेवकूफी है | क्रोध में इंसान अक्सर सही और गलत का फैसला करना भूल जाता है |

4.लापरवाह :- लापरवाह इंसान को समझाना बहुत ही मुश्किल है | लापरवाही जिस इंसान के ज़हन में बस गई हो उसको किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता | वो हर काम को लापरवाही से ही करेगा |

5.भूखा :- जब किसी इंसान को भूक लगी हो तो उस वक़्त उसको समझाने का प्रयास नहीं करना चाहिए | भूख कई बार इंसान को जानवर बना देती है | भूख इंसान के जीवन की ऐसी अवस्था होती है, जिसके चलते इंसान कुछ समझने योग्य नहीं रहता |

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से लोग हैं जिनको समझाना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है।वह व्यक्ति जो अनपढ़ हो या मंदबुद्धि हो यदि आप अनपढ़ व्यक्ति के सामने पढ़ने लिखने के बारे में बात कर रहे हैं तो उसके समझ में कुछ नहीं आता मानो जैसे भैंस के आगे बीन बजाना हो। स्वभाविक रूप से उसे कुछ समझ में नहीं आएगा इस तरह हम अपना समय भी बर्बाद करेंगे। यदि आप भी किसी क्रोधित व्यक्ति को शांत रहने के लिए कहेंगे तो उस व्यक्ति को अपने क्रोध के आगे कुछ समझ नहीं आएगा।



Letsdiskuss


3
0

| Posted on


आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी कि ऐसे कौन से लोग हैं जिन्हें समझाना भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें हम समझाते समझाते थक जाते हैं लेकिन उनकी समझ में बात बिल्कुल भी नहीं आती है जैसे कि नशेड़ी व्यक्ति को यदि वह नशा किया हुआ है तो हम उसे समझाते समझाते थक जाएंगे लेकिन वह हमारी बात को बिल्कुल भी नहीं समझेगा, इसके अलावा पागल व्यक्ति को समझाना बहुत ही कठिन होता है, इसके अलावा क्रोधी व्यक्ति को समझाना भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर होता है।Letsdiskuss


3
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


भैंस के आगे बीन बजाने का अर्थ होता है कि किसी मूर्ख आदमी को समझाने का प्रयत्न करना। अगर हम किसी अनपढ़ आदमी को पढ़ी-लिखी चीजों को बताते हैं तो वह उस चीज को नहीं समझ पाता है क्योंकि उसके सामने बीन बजाने जैसी कहावत हो जाती है। इसके अलावा अगर आप किसी क्रोधी व्यक्ति के सामने शांत होने की बात करते हैं तो उसे समझाना बेकार होता है क्योंकि, वह क्रोध में किसी की भी नहीं सुनता है।Letsdiskuss


2
0