अनूप जलोटा के अब तक कितने प्रेम सम्बन्ध रह चुके हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Entertainment


अनूप जलोटा के अब तक कितने प्रेम सम्बन्ध रह चुके हैं ?


0
0




Creative director | Posted on


भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा अपने भजन व उर्दू ग़ज़लों के लिए लोकप्रिय रहें हैं परन्तु अब वह अपने नए प्रेम संबंधो के कारण विवादों में घिरे हुए हैं | अनूप जलोटा सैंकड़ो हिंदी भजन गा चुके हैं तथा 2012 में पद्मा श्री से सम्मानित हो चुके हैं | जहाँ एक तरफ अनूप जलोटा अपने व्यावसायिक जीवन में इतने सफल रहें वही दूसरी और उनकी निजी ज़िन्दगी उथल पुथल से भरी रही | यह उनका निजी जीवन ही है जिसने रातो रात उन्हें देश भर में विवादित स्थिति में डाल दिया है |

Letsdiskuss

अनुम जलोटा ने सलमान खान के शो Bigg Boss में अपनी एंट्री के साथ ही अपने निजी जीवन से लोगो को परिचित करवाया | अनूप जलोटा 65 वर्ष के हैं और वह 28 वर्षीय जसलीन मथारू के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं | उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन उनसे उम्र में 37 वर्ष छोटी हैं और शायद उनकी होने वाली चौथी बीवी भी हैं | अनूप जलोटा की इससे पहले भी तीन शादियाँ हो चुकी हैं जिसमे उनकी तीनो ही शादी लम्बे समय तक टिक नहीं पायी |

अनूप जलोटा की पहली पत्नी सोनाली सेठ थी जो उनकी शिष्या भी थी | दोनों के प्रेम से उनके परिवार वाले खुश नहीं थे इसी कारण दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर विवाह किया | शादी आपसी मतभेदों के कारण टिकी नहीं और अनुम से अलग होकर सोनाली ने रूप कुमार राठौर से विवाह कर लिया |

Anup-jalota-with-first-wife-sonali-seth-letsdiskuss

अनूप जलोटा का दूसरा विवाह परिवार की मर्ज़ी से हुआ था | दूसरी पत्नी बीना के साथ भी कुछ खासा समय तक शादी नहीं चली | उनकी तीसरी शादी मेधा गुजराल से हुई थी | यह मेधा की दूसरी शादी थी, उनका पहला विवाह डायरेक्टर शेखर कपूर से हुआ था | अनूप और मेधा का एक पुत्र भी है जिसका नाम आर्यमन है | मेधा का लिवर फ़ैल होने से साल 2014 में उनका निधन हो गया |

Anup-jalota-with-third-wife-and-son-letsdiskuss

जसलीन मथारू, जो की अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के नाम से विख्यात हुई हैं, गायक और अभिनेत्री हैं | जसलीन मिक्का और सुखविंदर सिंह जैसे बड़े गायकों के साथ भी मंच पर गाना गए चुकी हैं | जसलीन ने गायन की शिक्षा अनूप जलोटा से ही ली थी | अब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक साथ Bigg Boss सीजन 12 में नज़र आ रहें हैं |

Anup-jalota-with-girlfriend-jasleen-matharu-letsdiskuss

Bigg Boss सीजन 12 में एक साथ नज़र आ रहे अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के बारे में अलग अलग लोग अलग -अलग राय दे रहें है | कोई उनके पक्ष में है तो कोई विपक्ष में | देखना यह है की Bigg Boss के घर में रहते हुए अनूप और जसलीन के विषय में और कितनी विवादस्पद बातें हमारे सामने आती हैं |


0
0