बढ़ती उम्र में अपना ख्याल कैसे रखा जाए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Health-beauty


बढ़ती उम्र में अपना ख्याल कैसे रखा जाए ?


7
0




Makeup artist,We MeGood | Posted on


अगर आप किसी से भी पूछे कि कौन जल्दी ज्यादा उम्र का दिखना चाहता है? तो सबका जवाब होता है! नहीं हम तो नहीं दिखना चाहते और इसके लिए कई उपचार,कई प्रयास करते है ,और लोगो के पास इतना पैसा है कि वह खुद को युवा और सुंदर दिखाने में ही पैसा लगाते रहते है |


ऐसी कई युक्तियां हैं जो आपके चेहरे को अधिक चमकदार और आप की त्वचा को सुन्दर बना सकती है :-

भरपूर नींद :-
सुन्दर दिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि आप सही तरह से अपनी नींद लीजिये | कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए |

तकिया में अपना चेहरा दबाकर न सोये :-
कुछ लोगो की आदत होती है तकिये से अपना चेहरा दबाकर सोने की ,अगर ऐसा है तो अपनी आदत बदल लीजिये, ऐसा करने से आपके चेहरे में झुर्रिया आ सकती है |

विरोधी शिकन सीरम का प्रयोग करें :-
आपकी त्वचा की स्थिति काफी हद तक नमी पर निर्भर करती है। मॉइस्चराइज़र आपकी त्वचा को नरम और हाइड्रेटेड रखने के लिए सही होता है |

बहुत पानी पीएं :-
अपने शरीर को हाइड्रेट करना सबसे महत्वपूर्ण बात है, हर रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने का प्रयास करें ,ये आपके चेहरे की सुंदरता का बढ़ाने में मदद करेगा |

धूम्रपान न करें :-
धूम्रपान वास्तव में अपनी जीवन रेखा को कम करने के सबसे सस्ते और आसान तरीकों में से एक है| धूम्रपान से बचे ,ये आपके चेहरे को बेजान बना सकता है |

Letsdiskuss


3
0

fitness trainer at Gold Gym | Posted on


कोई भी क्रीम इंसान को गोरा नहीं बना सकती,कोई भी makeup इंसान के चेहरे पर एक निश्चित समय तक ही होता हैं | महिलाएं अक्सर खूबसूरत दिखना चाहती हैं | कोई भी महिला ऐसी नहीं होगी जो अपनी बढ़ती उम्र से खुश होगी | जिस तरह उम्र का बढ़ना natural हैं उसी तरह समय के आधार परइंसान की खूबसूरती कम होना भी प्रकति का नियम हैं |


कहते हैं न "जिसने जन्म लिया हैं इस धरती में वो इस धरती से जाएगा ही " ये सब प्रकृति के नियम होते हैं ,जिनका हमे पालन करना होता हैं |


बढ़ती उम्र से बचने के लिए अक्सर महिलाएं और कई बार तो पुरुष भी परेशान रहते हैं | अपने चेहरे पर कोई भी cream लगा लेते हैं | इस बात का ध्यान नहीं देते कि ये cream चेहरे को नुक्सान भी कर सकती हैं | अगर आप अपने चेहरे का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको क्या नहीं करना चाहिए ये बताते हैं -


- तनाव से जितना हो सकें दूर रहें | जानते हैं ऐसा नहीं हो सकता फिर भी हम कोशिश कर सकते हैं | अत्यधिक तनाव मनुष्य के चेहरे पर झुर्रिया लेकर आता हैं |


- अगर आप makeup करना अधिक पसंद करते हैं तो अपनी skin के हिसाब से जो आपको सूट करें उन beauty product का use करें |


- अपनी जीवनशैली में थोड़ा सुधार लाए | समय पर सोने और जागने की आदत डालें | ये चीज़े आपके जीवन को बेहतर बनाएंगी |


- सिर्फ़ पौष्टिक खाना ही नहीं बल्कि साथ में कुछ supplements (शरीर के हिसाब से कुछ दवाएं)भी लीजिए |


3
0

Occupation | Posted on


बढ़ती उम्र मे अपना ख्याल रखने के एक्सरसाइज़ करना बहुत ही जरूरी होता है, क्योकि बड़ी मे फैट जम जाता है एक्सरसाइज़ करने से फैट कंट्रोल हो जाता है बहुत ज्यादा नहीं तो 1/2 या घंटे एक्सरसाइज़ करना चाहिए।


बढ़ती उम्र के साथ अपने खान -पान का खास ख्याल रखे,खाने मे हरी सब्जियों का सेवन करे तथा अंडा, मांस, मछली का सेवन अवश्य करे जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ मिर्च मसाला वाला खाना बिल्कुल ना खाये, चीनी कम से कम खाये जिससे आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे।Letsdiskuss


2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  • बढ़ती उम्र को रोकने के लिए रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
  • अपनी बढ़ती उम्र का ख्याल रखने के लिए रोजाना नट्स का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो खाना काफ़ी फायदेमंद होता है। त्वचा को जवा बनाए रखने के लिए ब्लू बेरी बहुत ही सहायक फुल होती है। व्यक्ति को अपनी बढ़ती उम्र में रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करनेेेे से शरीर फिट रहता है। इसके अतिरिक्त आपको रोजाना पानी का भी एक अच्छी मात्रा में सेवन करना चाहिए।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


बढ़ती उम्र में आप अपना ख्याल कैसे रख सकते हैं इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे।

यदि आप की उम्र 40 से ऊपर है तो ऐसे में आपको अपने बॉडी का रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए चेकअप काफी सस्ता होता है इससे पता चलता है कि कहीं आपके ब्रेस्ट में गांठ की समस्या तो नहीं इसलिए आपको चेकअप कराना जरूरी है।

इसके अलावा आपको रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए ताजे फलों का सेवन करना चाहिए, अपने आहार में दाल शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा रोजाना सुबह आधे घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए।Letsdiskuss


2
0

| Posted on



बढ़ती उम्र मे अपना ख्याल रखने के लिए आप हरी सब्जियों जैसे -पालक, कद्दू, भिंडी, ब्राकोली, टिंडा, लौकी, लाल भाजी आदि खाना चाहिए ताकि आपकी बॉडी मे विटामिन भरपूर मात्रा मे मिले। लेकिन इस बात ध्यान रखे कि बढ़ती उम्र मे फ़ास्ट फ़ूड जैसे -चाउमीन, पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता आदि चीजों क़ो खाने से बचे यदि आप इन सब चीजों का सेवन करते है तो मोटापा बढ़ सकता है और मोटापा बढ़ने से शुगर, ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है।Letsdiskuss


1
0