बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया से क...

R

| Updated on April 26, 2023 | Health-beauty

बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया से कैसे बचें ?

3 Answers
2,029 views

@trrishnabhattacharya6847 | Posted on September 14, 2018

बरसात के मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ते है | कुछ तो मौसम के बदलाव के कारण औऱ कुछ बरसात में होने वालें मच्छरों के काटने से | बरसात के कारण कई जगहों में गन्दा पानी भर जाता है, जिसके कारण वहाँ मच्चर उत्पन्न हो जाते है | गंदे पानी में पनपने वालें मच्छर अक्सर बीमारी का बढ़ा कारण बनते हैं |


आइये आपको बताते हैं कि डेंगू औऱ मलेरिया के लक्षण औऱ बचने के उपाय क्या हैं -

• लक्षण :-

डेंगू औऱ मलेरिया होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण है, मच्चर का काटना | जब मच्छरों काट लेता है, उसके 5-6 दिन बाद लक्षण दिखना शुरू होते हैं, औऱ 7-10 दिन तक तेज बुखार बना रहना, सिर औऱ आंखों में दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, मसूड़ों से खून बना रहना, पूरे शरीर में दर्द बना रहना इसके प्रमुख लक्षण में आते हैं |

Article image

• उपाय :-

- अगर आपको तेज बुखार है तो इसका उपचार पैरासिटामॉल खा कर किया जा सकता है | जिससे आपका बुखार ख़त्म हो जाएं |

- जितना हो सके पानी पीना चाहिए जिससे डीहायड्रेशन न हो औऱ सबसे महत्वपूर्ण बात बुखार आने पर डॉक्टर को दिखा लें।

- मच्छरों को मरने वाली दवा का घर में छिड़काव कराएं |

Article image

- बरसात के मौसम में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

- मच्छरों से बचाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें, घर के दरवाजें खिड़कियां बंद रखें औऱ अपने घर के आसपास गन्दा पानी जमा न होने दें।

- अपने घर में औऱ खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाएं , घर में कपूर जला कर रखें | इससे मच्चर कम आते है |

डेंगू हो या मलेरिया आप इन बातों का ध्यान रखें |

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 25, 2023

बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए अपने रूम पर ऑल आउट लगाकर कुछ देर के लिए रूम बंद कर दे, जिससे रूम पर जितने भी मच्छर होंगे मर जाएगे और आप इस तरह से अपना बचाव मच्छरो से कर सकते है।


बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए अपने रूम मे ब्लैकहिट अगरबत्ती जलाकर रूम कुछ देर के लिए बंद कर दे जितने भी रूम मे मच्छर होंगे सब मर जाएगे।

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on April 26, 2023

आपको मालूम होना चाहिए कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी मच्छर के काटने से होती है यह बीमारी ज्यादातर बरसात के मौसम में होती है ऐसे में आप डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए क्या कर सकते हैं इसके लिए हम आपसे कुछ उपाय बताते हैं।

बारिश के मौसम में आप अपने आप को ढकने के लिए फूलसलिव्स के कपड़े पहने इससे आपका शरीर बुखार आएगा और आपको मच्छर नहीं काट पाएगी।

इसके अलावा खुद को मच्छर काटने से बचाने के लिए अपने रूम में ऑल आउट लगाएं क्योंकि ऑलआउट की गंध से मच्छर मर जाते हैं।

Article image

0 Comments