Others

भारतीय समाज (Indian society) की सबसे बड़ी...

R

| Updated on October 9, 2023 | others

भारतीय समाज (Indian society) की सबसे बड़ी समस्या क्या हैं ?

3 Answers
1,602 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on July 15, 2018

भारत एक विशाल देश हैं | जहां कई जाति और समुदाय के लोग रहते हैं | जितनी जाति उतनी ही भाषा और उतनी ही वेशभूषा और रीती रिवाज़, और उतने ही रीती-रिवाज़ों के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले नियम,कोई इंसान ,कोई रिवाज़ कोई धर्म एक दूसरे से नहीं मिलता मगर फिर भी कहीं न कहीं यह कहा जाता हैं, कि भारत में अनेकता में एकता हैं|

Indian society

एकता हमारे भारत देश की पहचान हैं, उसके बाद भी हमारे देश में कई ऐसी समस्यें हैं, जो हम देख सकते हैं, महसूस करते हैं, समझते हैं और जानते हैं, परन्तु उनका निवारण करने में असमर्थ क्यों हैं | वर्तमान समय में हमारे भारतीय समाज में कई समस्याएं हैं|
जैसे कि सबसे बड़ी समस्या जो अभी वर्तमान में चल रही हैं वो हैं - "रेप "
 
1 . अपराधिक ख़बरों का सुर्खियां बनना :-
हमारे भारतीय समाज कि सबसे बड़ी problem हैं, कि जितने अपराध हमारे समाज में होते हैं बस वो एक सुर्खी बनकर रह जाते हैं | ये हमारे भारत देश कि मीडिया ही ऐसी हैं, जो किसी भी घटना को हद से ज्यादा बड़ा बना देती हैं | बस किसी भी ख़बर को सुर्खी बनाना पर उसमें किसी प्रकार का कोई भी कार्यवाही नहीं करना होता हैं|
 
2 . शिक्षा में कमी :-
वर्तमान समय में देश जितना भी आधुनिक हो जाये ,परन्तु अशिक्षा आज भी वहीँ की वहीँ हैं | कई जगह लोग आज भी अशिक्षित हैं | समझ नहीं आता क्या किया जाये ? ये हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आता हैं, जो कहीं न कहीं अपराध का कारण banaaहैं|
 
3 . भेद-भाव :-
देश कितना ही बुलंदियों को छू लें,कितना ही नारे लगा लें "बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं " पर कई गाँव में आज भी लड़के और लड़की में भेद-भाव किया जाता हैं | लड़कों को पढ़ाया जाता हैं, और वहीँ दूसरी और लड़कियों को बचपन से ही घर के काम सिखाए जाते हैं | कैसे कह सकते हैं बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओं | इन दोनों में से कोई काम नहीं हो रहा हैं, न बेटी पढ़ाओ और न बेटी बचाओ|
 
4 . अन्धविश्वाश :-
हमारे समाज कि सबसे बड़ी और सबसे बुरी समस्या हैं, अन्धविश्वाश | लोग अन्धविश्वाश के कारण कई ऐसे ग़लत काम कर देते हैं, जो मानवता को कई बार शर्मशार कर देती हैं | इतना अन्धविश्वाश हो गया हैं लोगों में कि इंसान को भगवान् बनाकर पूजते हैं उन्हें | बाबाओं के चक्कर में आकर कई ऐसे ग़लत काम केर देते हैं, जो कि सही नहीं होते|
 
5 . तंत्र-मंत्र पर भरोसा :-
समाज कि इस परेशानी का कोई हल समझ नहीं आता हैं | मूर्तियों को भगवान् बनाकर पूजना तो एक आस्था हैं | पर इंसान को भगवान मानना अन्धविश्वाश और तंत्र मंत्र के कारण अपनी और औरों कि जान लेना महापाप हैं|

2 Comments
S

@satindrachauhan2730 | Posted on September 11, 2018

भारतीय समाज की सबसे बड़ी समस्या क्या है, ये कहना थोड़ा मुश्किल है| क्योकि भारत की कोई ऐसी समस्या नहीं जो बड़ी न हो| भारत में राजनीती ने अपना सिक्का जिस तरह जमा लिया हैं, कि अब भारत में कोई भी एक परेशानी आती है, तो उसको राजनीती बनाकर बड़ा कर दिया जाता हैं|

भारतीय समाज

हमारे समाज की कुछ समस्या :-

-गरीबी :
देश की सबसे बड़ी समस्या है, गरीबी | ये एक ऐसी समस्या है, जिससे न चाहते हुए भी इंसान को लड़ना पड़ता है| कुछ लोग मेहनत कर के अपना गुज़ारा कर लेते हैं| पर कुछ लोग हालात के सामने सर झुका लेता हैं| जो लोग सर झुका लेते हैं, वो या तो खुद को ख़त्म कर लेते हैं, या फिर अपराध की दुनिया में चले जाते हैं|
 
-बाल मजदूरी :
यह तो समाज की एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण देश का भविष्य दाव पर लगा हुआ है | जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई करना चाहिए उस उम्र में उनसे काम करवाया जाता है| छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है| अगर ये बच्चे मजदूरी करते रहेंगे तो इनका भविष्य तो ख़राब होगा ही साथ ही देश का भविष्य भी बर्बाद हो जाएगा|

2 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on October 8, 2023

भारतीय समाज की सबसे बड़ी समस्या के बारे में आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं-

हमारे भारतीय समाज कि सबसे बड़ी problem हैं, कि जितने अपराध हमारे समाज में होते हैं बस वो एक सुर्खी बनकर रह जाते हैं | ये हमारे भारत देश कि मीडिया ही ऐसी हैं, जो किसी भी घटना को हद से ज्यादा बड़ा बना देती हैं | बस किसी भी ख़बर को सुर्खी बनाना पर उसमें किसी प्रकार का कोई भी कार्यवाही नहीं करना होता हैं |

 

Letsdiskuss

समाज के इस रोशनी का कोई हल समझ नहीं आता है मूर्तियों को भगवान बनाकर पूजना तो एक रास्ता है पर इंसान को भगवान मानना अंधविश्वास है और तंत्र मंत्र के कारण अपनी और औरों की जान लेना महापाप है।

यह तो समाज की एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण देश का भविष्य दाव पर लगा हुआ है | जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई करना चाहिए उस उम्र में उनसे काम करवाया जाता है | छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है | अगर ये बच्चे मजदूरी करते रहेंगे तो इनका भविष्य तो ख़राब होगा ही साथ ही देश का भविष्य भी बर्बाद हो जाएगा |

 

2 Comments