रोहित शर्मा को कौन नहीं जानता, वह अपने दोहरे शतक के लिए तो विश्व भर में विख्यात हैं | रोहित शर्मा से जुड़ा एक इत्तेफाक जो निस्संदेह ही सबसे अलग है, वह यह है कि उनके द्वारा दो बार दोहरे शतक तब जड़े गए जब उन्होंने साथ में खेल रहे विराट कोहली को रन आउट करा दिया | जी हाँ ! दोनो बार उनके दोहरे शतक से पहले कोहली रन आउट हुए |
यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7वां ODI था जो बेंगलुरु में खेला जा रहा था | यहाँ रोहित शर्मा के न सुनने के कारण विराट कोहली आउट हो गए थे, परन्तु रोहित अपनी दमदार पारी से नहीं हटे और दोहरे शतक बनाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए |
दूसरी बार श्रीलंका में यही किस्सा हुआ | रोहित शर्मा इस ओर थे और विराट कोहली उस ओर | विराट 64 रन बनाकर रन आउट हो गए और इस बार भी रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर दोहरा शतक पूरा किया |
दोनों किस्से एक बहुत अच्छा इत्तेफाक ही थे तभी तो दोनों बार रन आउट भी कोहली हुए और दोनों ही बार रोहित शर्मा ने दोहरेशतक जड़े |