बटर चिकन कैसे बना सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Food-Cooking


बटर चिकन कैसे बना सकते हैं ?


0
0




Home maker | Posted on


बटर चिकन बनाने की विधि के बारें में आपको बताते हैं | बटर चिकन बनाना जितना आसान है, उतना ही ये खाने में स्वादिष्ट है | आइये आपको इसकी विधि बताते हैं |

सामग्री :-

- चिकन - 500 ग्राम (बिना हड्डी वाला )
- मक्खन - 100 ग्राम
- घी - 01 चम्मच
- काजू - 50 ग्राम
- खसखस - 50 ग्राम
- दही - 2 चम्मच
- टमाटर - 02 (बारीक़ कटे हुए)
- प्याज - 02 (बारीक़ कटे हुए)
- हरी मिर्च - 4-5 (बारीक़ कटी हुई )
- इलायची - 2-3
- दालचीनी - आधी चम्मच (पीसी हुई )
- जीरा - आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- लहसुन और अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
- सुखी कसूरी मेथी - आधा चम्मच
- धनिया पाउडर - आधा चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
- लौंग - 4-5
- खाने वाला रंग - 9-10 बूंदें (नारंगी रंग )
- नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :-
- सब पहले प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, सूखे मेवे, काजू और खसखस को उबाल लें और चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें |
- अब आप काजू और खसखस को बारीक़ पीस लें और अलग रख दें और इसके बाद आप टमाटर, प्याज़ और हरी मिर्च को भी बारीक़ पीस कर
उसका मसाला बना लें |
- अब एक कड़ाई लें और उसमें मक्खन और 1 बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। जब घी गरम हो जायें तो उसमें सूखे वाले गरम मसाले डालें और अच्छे से भून लें |
- अब मसाला भून जाने पर काजू वाला मिश्रण डालें और अच्छी तरह भून लें | जब यह हल्का सुनेहरा हो जायें और घी छोड़ने लगे तब इसमें अदरक और लहसुन का जब तक यह हलके सुनहरे रंग की न हो जाए और तेल न छोड़ने लगे।
- अब मसाले में हल्दी, धनिया , जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सुखी कस्तूरी मेथी गरम मसाला डालें और सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
- अब मसाले में दही डालें और भूनते रहें | जैसे ही यह घी छोड़ने लगे इसमें प्याज टमाटर की प्यूरी डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें चिकन के पीस,खाने का रंग और स्वाद के अनुसार नमक डालें और थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर ढक कर रख दें |
- चिकन जब अच्छी तरह गल जायें तो इसके बाद उसको सर्व करें | लीजिये बटर चिकन तैयार है |
Letsdiskuss


0
0