मानव शरीर में छोटा सा दिमाग बहुत सारी परेशानियों को हल करने की क्षमता रखता है | हमारे शरीर में बेशक हमारा दिमाग बहुत छोटा सा हो परन्तु वह एक ऐसी चीज़ है मानव शरीर में जो हमेशा एक्टिव रहती है | आइये आज आपको दिमाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में बताते हैं |
- एक बड़े इंसान के दिमाग का वजन लगभग करीब 3 पौंड होता है अर्थात 1300 से 1400 ग्राम।
- मानव दिमाग 75% से ज्यादा पानी का बना है और शरीर का अधिक चर्बी वाला हिस्सा मनुष्य का दिमाग ही है |
- दिमाग का 40 प्रतिशत रंग ग्रे है और 60 प्रतिशत हिस्सा सफ़ेद रंग का होता है |
- दिमाग पूरे शरीर का केवल 2% हिस्सा होता है उसके बाद भी यह पूरे शरीर का 20% ब्लड और ऑक्सीजन का अकेले ही इस्तेमाल कर लेता है।
- मानव दिमाग के लिए ऑक्सीजन इतनी अधिक जरुरी होता है कि अगर 5 से 10 मिनट तक दिमाग को ऑक्सीजन ना मिले तो दिमाग डैमेज होने की सम्भावना बढ़ जाती है |
- क्या आप जानते हैं कि एक दिन में हमारे दिमाग में 70 हजार विचार आते हैं, और उनमें से 70 प्रतिशत विचार नकारात्मक होते हैं |
- दिमाग में किसी प्रकार की कोई नस नहीं होती इसलिए इसमें हो रहे दर्द का पता नहीं चलता |
- मानव दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है उम्र के 18 वें पड़ाव आते आते दिमाग पूरी तरह विकसित हो जाता है |
- दिमाग का दायां हिस्सा बाएं हिस्से को नियंत्रित करता है और बायां हिस्सा दाएं हिस्से को नियंत्रित करता है |

(Courtesy : Punjab Kesari )