जी हाँ बिल्कुल आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि लड़कियों क़ो पीरियड क्यों आते है?
जब किसी भी लड़की का शरीर मैच्योर होकर गर्भधारण करने के लिए तैयार होता है तो उसके शरीर में कई तरह के हार्मोन बदलाव आते हैं और उन्हीं में से एक है पीरियड्स का आना होता है।
जब एक लड़की अपने यौवनअवस्था में पहुंचती है तो उसके शरीर मे हार्मोनल बदलाव के कारण उसके अंडाशय यानि ओवरी में अंडे बनने लगते हैं।
हर महीने गर्भाशय में एक परत बनता है,जो म्यूकस और खून से बनी होती है। जब महिला के अंडाशय से निकला हुआ अंडा फैलोपियन ट्यूब में पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज होता है तो भ्रूण बनने और उसे पोषण देने में इस परत का अपना अहम रोल होता है।
अंडा फर्टिलाइज नहीं होने पर वह म्यूकस और खून के साथ महिलाओ की योनि से बाहर निकलता है। इससे महिलाओ को ब्लीडिंग होती है, इसी ब्लीडिंग को पीरियड्स, मासिक धर्म या माहवारी कहा जाता है।
