(courtesy-YouTube)| Updated on October 27, 2023 | others
क्या आप बता सकते है ठंड में पानी के पाइप क्यों फट जाते है?
@rahulmehra4129 | Posted on May 17, 2019
(courtesy-YouTube)अक्सर आप सभी ने देखा होगा कि सर्दियों के मौसम में पाइप मे सिकुड़ना आ जाती है और ठंड की वजह से पाइप फट जाता है और आपके मन में यह भी सवाल आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पाइप फटने के पीछे का कारण क्या है?
अक्सर सर्दियों के मौसम में हमारे वातावरण का तापमान बहुत कम हो जाता है तापमान कम होने पर पानी अपना आकार बदल देता है और पानी द्रव से ठोस में बदल जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है और जब यह पानी ठोस में परिवर्तित होता है तो तब यह पाइप की भीतरी सतह पर अत्यधिक दबाव डालता है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में अधिकतर पाइप फट जाते हैं।
@setukushwaha4049 | Posted on April 9, 2023
आप हमेशा से देखते आये होगे कि ठंड के मौसम मे पानी की पाइप फट जाती है, ऐसा क्यों होता है? तों चलिए हम आपको बताते है तापमान कम होने की वजह से पानी अपना आकर बदल लेता हैं और पानी द्रव से ठोस (बर्फ) में परिवर्तित हो जाता हैं, और उसका आयतन बढ़ने लगताहैं। जब पानी, ठोस (बर्फ) में परिवर्तित होता हैं तब पाइप के भीतरी सतह पर अधिक दबाव पड़ता है। इसी कारण से ठंड के मौसम में पानी के पाइप फट जाते हैं।

@aanyasingh3213 | Posted on October 26, 2023
सर्दी का मौसम आते ही हमारे रोजमर्रा में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे की ठंड के मौसम में छत में भर पानी जम जाता है, उसी प्रकार ऐसी बहुत सी चीजों में बदलाव देखने को मिलते हैं उन्ही मे से एक है पाइप का फटना, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंड के मौसम में पाइप क्यों फट जाते हैं? यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।ठंड में पाइप के अंदर बहता हुआ पानी जमने लगता है जिससे पानी का आयतन इतना बढ़ जाता है कि पाइप की दीवारों पर दबाव डालने लगता है। इस दबाव को पाइप सहन नहीं कर पाते हैं इसलिए फट जाते हैं।और ऐसा वहां पर ज्यादा होता है जहां पर 4 डिग्री सेल्शियस से अधिक तापमान होता है, उम्मीद है कि आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी काफी अच्छी लगी होगी और आपके लिए काफी फायदेमंद साबित भी होगी।
