क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

A

Anonymous

Teacher | Posted on | Food-Cooking


क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है ?


0
0




Chef (REDFORT CHINA BEIJING ) | Posted on


आज आपको क्रिसमस केक बनाने की विधि के बारें में बताते हैं | जो बहुत ही आसान है |

सामग्री :-
मैदा - 250 ग्राम
ग्लेस चेरी - 150 ग्राम
डार्क ब्राउन शूगर - 200 ग्राम
सफेद मक्खन - 200 ग्राम
सूखे मेवे - 250 ग्राम
मार्मलेड - 100 ग्राम (कुछ जैम की तरह होता है )
अंडे - 4
शक्कर की चाशनी - 2 चम्मच (इच्छा के अनुसार )
दालचीनी पाउडर - आधा चम्मच
वनीला एसेंस - आधा चम्मच

Letsdiskuss
केक सजाने के लिए :-
मार्जपेन - 200 ग्राम (केक के बहार से कोटिंग करने के लिए )
बारीक शक्कर - 50 ग्राम (छनी हुई)
ऐपल जैम - 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

क्रिसमस केक-letsdiskuss
विधि :-
- सबसे पहले मेदे को छन्नी से छान लीजिये, अब उसको एक बर्तन में डालें, और साथ ही दालचीनी पाउडर, मक्खन और चीनी मिला कर अच्छी तरह फेंट लें।

- अब इसमें चाशनी, मार्मलेड और वनीला एसेंस डालें और तब तक इसको फेंटते रहें जब तक की मिश्रण फूल न जाएं | इसके बाद आप मिश्रण में अंडा और कुछ मेवे डालें फेंटते रहें |

- आप ओवन को 150 डिग्री से0 पर गर्म करें तब तक आप जिसमें आपको केक बनाना है,उस बर्तन में नीचे की तरह बेकिंग पेपर लगाएं |

- अब आप बेकिंग पेपर लगे हुए बर्तन में केक का मिश्रण डालें और उसको पकाने के लिए रख दें | (बीच-बीच में केक देखते रहें तो ताकि जले नहीं )

- जब भी केक चेक करने के लिए निकालें तो उसमें बीच-बीच में चम्मच या चाकू से छेद कर के देखें | अगर चम्मच में मिश्रण चिपक जाता है, तो केक कच्चा है | अगर चाकू या चम्मच में कुछ नहीं चिकपकता तो इसका मतलब है केक पक गया |

- केक पक जायें तो उसको प्लेट में निकल लें और उस पर मेवे की सजावट करें | उसके बाद केक के ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़कें।

- अब चाकू की सहायता पूरे केक में चारों तरह ऐपल जैम लगायें और उसके ऊपर मार्जपेन की कोटिंग करें | अब हल्का सा नीम्बू का रास केक के ऊपर दाल दें |

लीजिये आपका क्रिसमस केक तैयार है |



2
0

@letsuser | Posted on


वैरी नीस Ajeet रतुरी इतस लुकिंग व्रत टेस्टी ी विल सूरे तरय तो मेक आईटी ों माय होम आल्सो


0
0