दिवाली में घर की सजावट के लिए आप मार्किट में देखते हैं, कई सारे सामान मिलते हैं | आप चाहें तो उनमें से कुछ भी सजावट का सामान ले सकते हैं | आप अगर डेकोरेशन का कुछ सामान घर में बनाना चाहें तो बना सकते हैं |
वैसे तो मर्केट में शीशा होल्डर जैसे कई सामान मिल जाते हैं, जिनसे आप अपने घर को सजा सकते हैं | परन्तु अगर आप शीशा होल्डर खुद बनाते हैं, तो इससे आप उसका रंग अपने रूम के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं | शीशा होल्डर एक साथ दो काम करता है, यदि आप इसको अपने हाल में लगाना चाहते हैं, तो यहाँ फ्लावर पॉट का काम करेगा और यही आप इसको अपने बेडरूम में लगाएं तो यह आपके मेकअप का सामान रख सकतें हैं |
आप घर में सजावट के लिए चमकने वाली लड़ियों का इस्तेमाल करते हैं | बाज़ार में कई प्रकार की चमकीली लड़ियाँ मिलती ही | जिससे आप अपने घर को सजा सकते हैं | अगर आप चाहे तो चमकीली लड़ियाँ घर पर भी बना सकते हैं | इसके लिए आपको प्लस्टिक के छोटे पाइप, मोती और छोटे-छोटे कांच चाहिए | इसको बनाना बहुत ही आसान है |
आप अपने हाल में लगे हुए सोफे के लिए लिए पिलो कवर बना सकते हैं | ये आप खुद बनाएं तो आप अपनी पसंद उसका डिज़ाइन और रंग भी निर्धारित कर सकते हैं | इसके लिए आप कड़ाई कर के या शाटन के कपडे का पिलो बना सकते हैं |
घर के आंगन में रंगोली बनाना सभी को बहुत पसंद आता है | आप रंगो की जगह फूलों का प्रयोग कर सकते हैं | चावल को अलग-अलग रंगों में मिलकर उससे रंगोली बना सकते हैं | इससे आपकी रंगोली सबसे अलग और सबसे सुन्दर लगेगी |