एक महिला डिलीवरी के बाद अपना वजन कैसे कम...

| Updated on December 17, 2022 | Health-beauty

एक महिला डिलीवरी के बाद अपना वजन कैसे कम कर सकती है ?

4 Answers
7,384 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on October 13, 2018

अक्सर डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है | उसको कम करने के लिए कई महिलाएं खाने की चीज़ों में नियंत्रण करती है | महिलाएं घी खाना छोड़ देती हैं, जो कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को खाना चाहिए | इससे उनका वजन तो कम होता नहीं बल्कि उन में अंदर से कमजोरी आ जाती है |

कैसे करें वजन कम :-

- अपने खाने पर विशेष ध्यान दें :-
सबसे पहले आप अपने खाने पर विशेष ध्यान दें | अपने खाने में इस बात का ध्यान दें कि वो फैट पूरी तरह मुक्त हो | जिन आहार में अधिक पोषक तत्त्व हो उनको अपने रोज के भोजन में शामिल करें | जंक फ़ूड से दूर रहें, ताज़े फल और हरी सब्जियां खाएं | आप पास्ता, ब्रेड, अंडे, ड्राई फ्रूट्स का सावन भी कर सकते हैं |

Article image
- भोजन न छोड़ें :-
अधिकतर लोग वजन कम करने के कारण भोजन करना छोड़ देते हैं | सभी को ऐसा लगता है, भोजन छोड़ने से वजन कम हो जाएगा, बल्कि ये बिलकुल सही नहीं है | भोजन छोड़ने से वजन कम नहीं होता बल्कि शरीर अंदर से कमजोर होता है | खास कर सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए |

food-letsdiskuss
- स्नैक्स का सेवन न करें :-
वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग भोजन छोड़ देते हैं, और भूख लगने पर वो स्नैक्स का सहारा लेते हैं | भोजन को छोड़ना वजन कम तो नहीं करता परन्तु भूख लगने पर बार-बार स्नैक्स खाना आपके वजन को बढ़ा देता है |

snacks-letsdiskuss


क्या वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना ही जरुरी होता है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on August 9, 2022

यह बात तो 100 प्रतिशत सत्य है कि अक्सर डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और उन्हें चिंता सताने लगती है कि वह अपने वजन को कैसे कम कर सकते हैं कुछ महिलाएं तो एक्सरसाइज का सहारा लेती है लेकिन आज यहां पर हम आपको कुछ घरेलू उपायों के द्वारा डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कम करने के तरीके बताएंगे।

वजन को कम करने के लिए आप अपने आहार में ताजा फल और हरी सब्जियों को शामिल करें क्योंकि इनके सेवन से वजन कंट्रोल रहता है, इसके अलावा आप तली हुई चीजों का सेवन कम करें, घर में थोड़ा-बहुत व्यायाम करें, क्योंकि वायाम करने से शरीर रिलैक्स रहता है और वजन को कंट्रोल रखता है।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 16, 2022

महिलाओ की डिलीवरी के बाद उनका पेट निकलने लगती है तो ऐसे मे महिलाओ क़ो वजन कम करने के लिए रोजाना एक्ससाइज करना चाहिए साथ ही सुबह उठते ही महिलाओं क़ो गुनगुना पानी मे नीबू का रस मिलाकर पीने से महिलाओ का वजन धीरे -धीरे कम होने लगता है।


महिलाओं की डिलवरी के बाद उनका पेट निकलने लगता है, तो उन्हें रोजाना दलिया खाना चाहिए तथा फ्रूट्स संतरा, एप्पल, अनार, केला आदि का सेवन करने से हेल्थ भी अच्छी रहेंगी और उनका वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा।तथा जंक फ़ूड जैसे कि चाउमीन, पास्ता, मंचूरियन, मैगी आदि का सेवन बिल्कुल न करे ऑइल चीजों का सेवन करने से वजन और अधिक बढ़ता है।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 17, 2022

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अधिक भूख लगती है जिसके कारण उनका वजन बढ़ने लगता है इसी वजन कम करने के लिए उन महिलाओं को अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट का भी सहारा लेना चाहिए। महिलाओं को वजन कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। महिलाओं को वजन कम करने के लिए नींबू पानी का जूस पीना चाहिए।Article image

0 Comments