फैशन से जुड़ी कुछ ख़तरनाक आदतें क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Entertainment


फैशन से जुड़ी कुछ ख़तरनाक आदतें क्या है ?


3
0




Fashion Designer... | Posted on


फैशन में रहना किसको पसंद नहीं आता | सभी लडकियां फैशन में रहना पसंद करती हैं | पर क्या आप जानते हैं, ज्यादा फैशन में रहना कभी-कभी आप पर भारी पड़ सकता है |


कौन सी आदतें हैं ग़लत :-

- टाइट स्कर्ट : -

पहले समय के लोग घागरा पहनते थे परन्तु वो ढीला और लंम्बा होता था | परन्तु ज़माने के साथ फैशन में भी बदलाव हुआ है | अब लोग घागरा नहीं पर टाइट स्कर्ट पहनते हैं | जिससे शरीर का मूवमेंट सही नहीं हो पाता | इससे माशपेशियों में खीचाव आता है | जो आपको हानिकारक हो सकता है |

- हैंडबैग :-

आज कल मार्किट में कई प्रकार के हैंडबैग आ रहे हैं | छोटे हैंडबैग की अपेक्षा लड़कियां लंम्बे हैंडबैग लेना पसंद कर रही हैं | इससे अधिक बड़ा बेग और उसमें बहुत सारा सामान | ऐसे में बेग को कंधे पर अधिक समय तक लटका कर रखना पड़ता हैं, और उसके साथ हाथ भी ऊपर रहता है | इससे आपके कंधे में दर्द होता है और आपकी रीढ़ की हड्डी पर असर होता है |

- चप्पल :-

अधिकतर लड़किया फ्लैट चप्पल पसंद करती हैं | क्योकि उन्हें लगता है, कि फ्लैट चप्पल काफी सुविधाजनक है | फ्लैट चप्पल दिखने में जरूर अच्छी लगती हो परन्तु यह पहनने में आपको हानि दे सकती है | फ्लैट चप्पल से आपके पैर ज़मीन से अधिक दूर नहीं होते | अगर ज़मीन गर्म है, तो आपके पैरों की स्किन जल जाती है |

- अधिक हाई हील :-

अधिक हाई हील पहनना तो अपने लिए कमर के दर्द को सामने से बुलाने जैसा है | अधिक हाई हील पेहनने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है | आपकी पिंडली की माशपेशियों में असर होता है, और आपका रक्त संचार सही नहीं चलता | जिसकी वजह से आपको शरीर के हिस्सों में दर्द होता रहता है |

- स्किन टाइट जींन्स :-

स्किन टाइट जींन्स दिखने में बड़ी ही खूबसूरत लगती है, परन्तु वह आपके पूरे शरीर में चिपकी होती है | इससे आपकी कमर का मूवमेंट सही नहीं हो पाता | जिससे की आपकी मांशपेशियां और नसें कई बार ब्लॉक हो जाती है | हम और आप इन चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं | ऐसा करना आपको बहुत अधिक हानि पहुंचा सकता है|

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


आज हम आपको बताएंगे कि फैशन से जुड़े कुछ खतरनाक आदतें कौन सी हैं क्योंकि आज के समय में लड़कियां इतना अधिक फैशन करने लगी है कि उन्हें फैशन के आगे कुछ भी नजर नहीं आता चाय फैशन की वजह से उनकी जान क्यों ना चली जाए लेकिन उनका फैशन कम नहीं होना चाहिए।

जैसे कि आपने देखा होगा कि बहुत सी लड़कियां इतना टाइट स्कर्ट पहन लेती है जिस वजह से उन्हें उठने बैठने में भी दिक्कत होती है लेकिन फिर भी टाइट स्कर्ट पहनना बंद नहीं करती है, बहुत सी लड़कियां इतनी अधिक हाई हील पहन लेती है कि चाहे हाई हील्स की वजह से उनकी कमर ही क्यों न टूट जाए लेकिन हाई हील्स पहनना बंद नहीं करती है।

Letsdiskuss


0
0