-फिश करी- को और अधिक बेहतर बनाने के लिए क्या करें ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

तृष्णा भट्टाचार्य

Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on | Food-Cooking


-फिश करी- को और अधिक बेहतर बनाने के लिए क्या करें ?


0
0




Content Writer | Posted on


फिश करी बनाना बहुत ही आसान है | जो लोग मशाहारी हैं, उन्हेंफिश करी बहुत पसंद आती है | आज आपको इसकी आसानविधि के बारें में बताते हैं |

Letsdiskuss

सामग्री :-
- मछली - 300 ग्राम (अपने अनुसार उसके पीस करें)
- नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वाद के अनुसार
- हल्दी - आधा चम्मच
- तेल - 04 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच (आप अपने स्वाद के अनुसार भी डाल सकते हैं )
- हरी धनिया - बारीक़ कटा हुआ
सरसों का पेस्ट बनाने के लिए सामग्री :-
- पीली सरसों - 04 छोटे चम्मच
- सूखी लाल मिर्च - 02 (बीज निकाल लें)
- प्याज - 01 (बारीक कटी हुई)
- नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले मछली पर नमक और नींबू का रस लगाएं और दस मिनट तक रख दें। इसके बाद उसको अच्छी तरह धो लें और कपड़े से सूखा लें |
- अब सरसों का पेस्ट बताई गई सामग्री के साथ बना लें | पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को मिक्सी में डाल कर पीस लें |
- अब एक कड़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर उसको गरम करें और उसके बाद उसमें मछली डाल कर धीमी आंच में सुनहरी होने तक पकने दें |
- अब दूसरी कड़ाई में तेल डालें और गरम होने दें | इसके बाद उसमें सरसों का पिसा हुआ पेस्ट डालें | पेस्ट को अच्छी तरह पकने दें |
- जैसे से पेस्ट तेल छोड़ने लगे इसके बाद उसमें आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह उबाल आने दें |
- जैसे ही उबाल आ जायें उसके बाद उसमें तली हुई मछली डाल दें और स्वाद के अनुसार लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह पकाएं |
- अब हरी धनिया डाल दें , लीजिये फिश करी तैयार है |


1
0