Others

Ford India ने अपनी नई Endeavour Car कौन ...

| Updated on February 11, 2019 | others

Ford India ने अपनी नई Endeavour Car कौन से फीचर के साथ लांच करने वाला है ?

1 Answers
592 views

@mayamkamanika1565 | Posted on February 11, 2019

Ford इंडिया ने अपनी नई Endeavour की बुकिंग आधिकारिक तरीके से कर दी है | कंपनी ने इसको 22 फरवरी को लांच करने की एक तारीख निर्धारित कर ली है | इस कार की बुकिंग के लिए अमाउंट 1 लाख रूपए रखा है | इस कार में interior और Exterior दोनों में ही नए और बेहतरीन अपडेट्स देखने को मिलेंगे |


Ford Endeavour का नाम भारत में बिकने वाली सबसे फेमस 7 सीटर SUV कार में शामिल है | साथ ही यह कंपनी के सबसे प्रीमियम प्रोडक्ट में से भी एक मानी गई है |

अमेरिकी कंपनी ने भारत में अपनी नई Endeavour का प्रोडक्शन तमिलनाडु के प्लान्ट में शुरू भी कर दिया है | international market में Endeavour को Ford Everest नाम से बेचा जाता है | अभी हाल ही नई Endeavour को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है |

Endeavour Car के फीचर :-
- 2019 Ford Endeavour में पुराना डीजल इंजन ही है |

- 2.2-लीटर फोर सिलिंडर और 3.2-लीटर फाइव सिलिंडर इंजन का बेहतर विकल्प है |

- 2.2-लीटर इंजन 158bhp का पावर और 385Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है |

- बड़ा 3.2-लीटर इंजन 197bhp का पावर और 470Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है |

- हो सकता है कि Ford Endeavour 2019 में 2.0-लीटर इकोब्लू डीजल इंजन भी मिल सके |

- नया 10-स्पीड automatic transmission भी प्रयोग में लाया जा सकता है |

- फोर्ड अपनी नई Ford Endeavour की कीमत 28 लाख रुपये से लेकर 34 लाख रुपये तक रख सकती है |

Article image (Courtesy : carophilic.com )

0 Comments