गणपति जी के अलग-अलग रंग का क्या महत्व है...

| Updated on November 29, 2022 | Astrology

गणपति जी के अलग-अलग रंग का क्या महत्व है ?

2 Answers
1,831 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on September 13, 2018

गणेश उत्सव शुरू होने वाला है | अब हर घर में गणपति जी का आगमन होगा, और उनके साथ ही घर में सुख शांति और उत्सव का माहौल बन जाता है | वैसे तो गणपति जी का नाम ही सम्पूर्ण मनोकामना पूरी करने वाला है, परन्तु गणपति जी के अलग अलग रंग आपकी अलग-अलग तरह की मनोकामना को पूरा करने में सहायक होते है |


गणपति जीके रंगों का प्रभाव -


- अपने दुश्मनों को अपनी हानि करने से रोकने के लिए - पीली कांति वाले गणपति जी के स्वरूप की पूजा करें |

- किसी भी व्यक्ति के मन में अपने लिए प्रेम जगाना हो तो लाल रंग वाले गणेश जी का पूजन शुभ होता हैं, और शक्ति और ताकत चाहिए हो तो भी लाल रंग वाले गणेश जी का पूजन करें |

- धन पाने की इच्छा रखने वाले को हरे रंग के गणेश जी की पूजा करना चाहिए |

- जिन्हे मोक्ष की प्राप्ति की इच्छा हो तो उन्हें सफ़ेद रंग के गणपति जी का पूजन करना चाहिए |

एक बात का ध्यान दें - अगर आप सच में अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते है तो आपको गणेश जी का पूजन और जाप
तीन टाइम करना होगा |

ganesh-letsdiskuss

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on November 27, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सभी देवी देवताओं को पूजने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि गणपति जी के अलग-अलग रंग का महत्व क्या है।

पीले रंग के गणपति यह हल्दी के समान पीले होते हैं क्योंकि इन्हें हल्दी से बनाया जाता है इनको घर के मुख्य पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए इस रंग के गणपति की उपासना करने से घर में हर तरह का मंगल होता है, और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

हरे रंग के गणपति की उपासना करने से धन की प्राप्ति होती है।Article image

0 Comments