घर बनाते समय वास्तु के आधार पर किन बातों...

R

| Updated on June 7, 2023 | Astrology

घर बनाते समय वास्तु के आधार पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

3 Answers
6,126 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on September 27, 2018

जब कोई इंसान घर बनाता है, तो घर बनाने के लिए सबसे पहले वह अपने दिमाग में ही उसका Design सोच लेता है | घर बनाते समय किस जगह में क्या बनेगा यह पहले ही निर्धारित कर लेता है | जब आप घर बनाते हैं, तो आपको कुछ मुख्य बातें हैं, जो ध्यान रखना होगा | अगर आप वास्तु के हिसाब से घर की design निर्धारित करते हैं, तो आपको यह शुभ होगा |


• कुछ वास्तु टिप्स :-

1. दिशा का ध्यान रखें :-
हमें घर बनाते समय दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए | घर की बनावट इन चार - दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के आधार पर तय होती है। वास्तु शाश्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा की और हो तो यह बहुत शुभ होता है | परन्तु इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है, कि और दिशाएं अशुभ हैं |

2. पूजा घऱ : -
हिन्दू धर्म में हर कोई अपने घर मंदिर की स्थापना करता है | आप जब भी अपने घर मंदिर बनाएं तो इस बात का ध्यान दें, कि मंदिर के पास शौचालय ना हो।

3. टैंक : -
जब भी आप मकान बनवाएं इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा ज़मीन के अंदर बनाया जाने वाला कोई भी टैंक जैसे - फ्रैश वॉटर टैंक, बोरिंग, कुआं, सैप्टिक टैंक यह सभी उत्तर और पूर्व दिशा में होना चाहिए।

4. थोड़ा खुली जगह रखें :-
आप जब भी अपना घर बनवाते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान दें कि आप अपने घर में पूर्व दिशा में और उत्तर दिशा में थोड़ा अधिक खुली जगह छोड़ें | बाकी दोनों दिशा पश्चिम और दक्षिण में अगर आप स्थान न भी छोड़ें तो भी चलेगा |

5. बेडरूम :-
इस बात का विशेष ध्यान दें, कि पूजा घर और आपका सयन कक्ष एक कमरे में न हो, और सीढ़ियाँ हमेशा विषम संख्या में हो |

Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on June 2, 2023

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उत्तर दिशा की ओर खिड़की, दरवाजे होने चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय इस बात का ध्यान दें कि पश्चिम दिशा की ओर बातरूम, किचेन, बालकनी,होना चाहिए।


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखे कि उत्तर पश्चिम दिशा की ओर गैरेज, बैडरूम, गौशाला, टैंक होना चाहिए।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 7, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनवाते वक्त किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

ताकि आगे चलकर आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए।

दोस्तों जब भी आप अपना नया घर बनवाए तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को शुभ माना जाता है।

दूसरी बात घर बनवाते समय अपने घर के नल को उत्तर या पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए क्योंकि इस दिशा को बहुत ही शुभ दिशा माना जाता है।

Article image

0 Comments