घर में चूहों के आतंक को कैसे ख़त्म किया जाए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | Posted on | others


घर में चूहों के आतंक को कैसे ख़त्म किया जाए ?


20
0




| Posted on


यदि आप भी अपने घर में चूहों के आतंक से परेशान है तो मैं आपको यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताऊंगी जिनको अपनाकर आप अपने घर से चूहों को आसानी से भगा सकते हैं।

पुदीना का तेल

पुदीना का तेल चूहा भगाने में बहुत ही काम आता है इसके लिए आपको एक रुई को पुदीने के तेल से भिगोना है फिर भीगी हुई रुई को चूहे के बिल में लगा देना है और जैसे ही चूहे बाहर निकल कर तेल की सुगंध को सूंघते ही वहां से भाग जाएंगे।

दूसरा उपाय है गाय का गोबर इसके लिए आपको करना है कि चूहे के बिल के पास गाय का गोबर रख देना है और गाय का गोबर रखते ही चूहे आपको परेशान करना बंद कर देंगे।Letsdiskuss

और पढ़े- वैज्ञानिक किसी भी प्रयोग के लिए सिर्फ चूहों को क्यों चुनते हैं ?


9
0

Media specialist | Posted on


बहुत से लोगों के घर में चूहे होते है, जिनसे लोग बहुत परेशान होते है | चूहे जिस घर में भी होते है, वो घर में चीजों का नुकसान करते हैं | अनाज से लेकर कपड़ों तक को काट कर बर्बाद कर देते हैं | चूहों के लिए बहुत से लोग घर में चूहे मारने वाली दवा डालते हैं,फिर भी चूहे नहीं मरतेऔऱ इस बात से सब दुखी होते हैं |

आपको बताते हैं कुछ प्राकर्तिक तरीके जिससे कि आप चूहे के आतंक से बच सकते हैं -
प्याज :-
प्याज एक ऐसी चीज़ है, जो सबके घर में आसानी से उपलब्ध होती है | शायद ये बात बहुत कम लोग जानते हैं,कि प्याज के गंध को चूहे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं | जिस जगह प्याज रखा हो वो उस जगह से दूर रहते हैं | चूहे के आतंक से बचने काये सबसे महत्वपूर्ण उपाय कहा जा सकता है | आप घर के हर कोने में प्याज को काट कर रख दें | इससे आपके घर से चूहे का आतंक ख़त्म हो जाएगा |
पुदीना :-
पुदीना भी एक प्राकर्तिक तरीका है, जिससे कि चूहे आपके घर से भाग जाएंगे | पुदीने की महक से चूहे बहुत परेशान होते है | घर से चूहों को साफ़ करने के लिए पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर सेलपेट कर उस जगह रखें जहां से चूहे अधिक आते है |
तेज पत्ता :-
तेज पत्ता चूहों का सबसे बढ़ा दुश्मन है | ये भी एक प्राकर्तिक तरीका है, जिससे आप चूहों को आसानी से घर से भगा सकते हैं | तेज पत्ता आप उस जगह रखें जहाँ चूहे आते हैं | इससे यक़ीनन चूहों का आतंक पूरी तरह ख़त्म होगा |


9
0

Occupation | Posted on


घर मे चूहों के आंतक से परेशान हो गये है तो तंबाकू क़ो बेसन मे मिलाकर जिस रूम मे चूहें अधिक आते उस जगह रख दे, चूहें बेसन खायेंगे और उन्हें तंबाकू का नशा लगेगा और वह 2मिनट के अंदर घर से बाहर चले जाएंगे।


घर से चूहों क़ो भागने के लिए आप प्याज़ के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि चूहें क़ो प्याज़ की गंध पसंद नहीं रहती है , और आपके घर मे जिस जगह चूहें अधिक दिखाई दे उस जगह प्याज़ छिलके रख दे, आपके घर से चूहों का आंतक खत्म हो जाएगा।Letsdiskuss

और पढ़े- घर के अंदर काली चींटी आने से क्या होता है?


8
0

| Posted on


घर में चूहों के आंतक से परेशान है,चूहे हर सामान को कुतर कर खराब कर रहे है, तो ऐसे में चूहें को मारने या फिर पिंजड़े में बंद करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रहता है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप चूहों को घर से बाहर भगा सकते है -

आप घर से चूहों को भगाने के लिए पेपरमिंट स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। पेपरमिंट स्प्रे की महक बहुत ही तीव्र होती है और चूहों को पेपरमिट की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है। घर में जिन जगहों पर चूहे ज्यादा दिखाई देते हैं वहां पर पेपरमिंट स्प्रे का छिड़काव करें, ऐसा करने से चूहे घर से भाग जाएंगे।

हमने इस लेख के माध्यम से घर से चूहों के आंतक खत्म करने के घरेलू उपाय बताये है,आप इन उपायों को अपनाकर घर से चूहें को भागा सकते है।

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि चूहों के आतंक को कैसे खत्म किया जाए यदि आपको नहीं पता तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।यदि आप को घर से चूहों क़ो भागाना है तो आप प्याज़ के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि चूहें क़ो प्याज़ की गंध पसंद नहीं रहती है।

और आप को घर से चूहों को भगाने के लिए पेपरमिंट स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। पेपरमिंट स्प्रे की महक बहुत ही तीव्र होती है और चूहों को इसकी गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। और फिर वह चूहा वहां से भाग जाते हैं।

तेज नाम का एक पत्ता होता है यदि आप उनके बिल के पास यह पत्ता को रख देते हैं तो इसकी खुशबू को सूंघ कर ही चूहा घर छोड़कर चले जाते हैं।

Letsdiskuss


7
0

| Posted on


हम और आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जो घर में चूहों के आतंक से परेशान रहते हैं, लोग चूहों को पकड़ते पकड़ते हार जाते हैं लेकिन चूहा पकड़ में नहीं आते ऐसे में चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिनको अपना कर आप आसानी से चूहों को पकड़ सकते हैं।

चूहे पिपरमेंट की गंध से नफरत करते हैं. इन्हें घर से भगाने के लिए घर के हर कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें। इससे चूहे अपने आप से ही घर से बाहर भाग जाएंगे।

दूसरा उपाय है तंबाकू जी हां दोस्तों चूहों को तंबाकू की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती इसके लिए आपको बस एक कटोरी में चुटकी भर तंबाकू लेना है और फिर उसमें दो चम्मच देसी घी मिला लेना है और फिर बेसन मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लेना है और गोलियां बनाने के बाद इन गोलियों को घर के सभी कोने में रख देना है इन गोलियों को खाने के बाद चूहे घर से भाग जाएंगे।

Letsdiskuss


6
0

| Posted on


यदि आप भी अपने घर में चूहों के आतंक से परेशान है तो मैं आपको यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताऊंगी जिनको अपनाकर आप अपने घर से चूहों को आसानी से भगा सकते हैं।

चूहे पिपरमेंट की गंध से नफरत करते हैं. इन्हें घर से भगाने के लिए घर के हर कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें। इससे चूहे अपने आप से ही घर से बाहर भाग जाएंगे।

पुदीना भी एक प्राकर्तिक तरीका है, जिससे कि चूहे आपके घर से भाग जाएंगे | पुदीने की महक से चूहे बहुत परेशान होते है | घर से चूहों को साफ़ करने के लिए पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर सेलपेट कर उस जगह रखें जहां से चूहे अधिक आते है |

घर से चूहों क़ो भागने के लिए आप प्याज़ के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि चूहें क़ो प्याज़ की गंध पसंद नहीं रहती है , और आपके घर मे जिस जगह चूहें अधिक दिखाई दे उस जगह प्याज़ छिलके रख दे, आपके घर से चूहों का आंतक खत्म हो जाएगा।

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


आप लोग चूहे के आतंक से परेशान है क्या आप इसे छुटकारा पाना चाहते हैं चलिए कुछ रामबाण उपाय जानेंगे जो आपके काम आएंगे।

  • चूहों को भगाने के लिए पेपरमिंट स्प्रे ( peppermint spray) का उपयोग करें। घर में जिस जगह चूहा दिखते है वहां पर पेपरमिंट स्प्रे छिड़क दें इससे आपके घर में चूहे नहीं आएंगे।

  • चूहों को भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं कपूर की स्मेल से चूहों का दाम घटने लगता है आप कपूर के टुकड़े जहां पास चूहे हो उसे जगह में रख दीजिए इससे आपके घर से चूहे भाग जाएंगे।

  • आप फिटकरी के इस्तेमाल से भी चूहों को घर से भगा सकते हैं। आप फिटकरी का पाउडर बनाकर या पाउडर को पानी में घोलकर स्प्रे बनाएं और घर में उन जगहों पर छिड़क दे जहां पास चूहों का ठिकाना हो ऐसा करने से चूहे आपके घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।

  • तंबाकू वैसे तो इंसानों के लिए हानिकारक होता है लेकिन चूहे को घर से भगाने में मदद कर सकता है आप आते या बेसन में थोड़ा सा घी और तंबाकू मिक्स करके छोटे-छोटे गोलियां बना ले जहां पर चूहे दिखते हैं वहां पास रख दे इससे एक दिन में ही सारे चूहे घर से बाहर भाग जाएंगे।

Letsdiskuss


4
0