हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाने से क्या फ...

S

| Updated on December 22, 2022 | Astrology

हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाने से क्या फायदें हैं ?

8 Answers
7,888 views

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on September 15, 2018

जैसा कि सभी जानते है, हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है | भगवान शिव द्वारा जब गणेश जी का मस्तक अलग किया गया था, तब गणेश जी के कटे हुए सिर की जगह हाथी का सिर लगा दिया था | तब से हाथी को गणेश जी का रूप माना जाता है, औऱ हिन्दू धर्म के अनुसार जब भी कोई पूजा शुरू होती है, तो सबसे पहले भगवान गणेश का ही आवाहन किया जाता हैं |


हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाने कुछ मुख्य फायदें हैं, जो हम आपको बताते हैं |

- अपने घर या ऑफिस में हाथी की मूर्ति रखने से घर औऱ ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता | घर औऱ ऑफिस का माहौल हमेशा सकारात्मक रहता हैं औऱ घर में सुख शांति का वास होता हैं |

- अगर आप ऐसे हाथी की मूर्ति लगाते है, जिसकी सूंड नीचे की औऱ हो तो ऐसी मूर्ति आपके परिवार में परिवार में सुख-शांति लाती है | दूसरी तरफ जिस हाथी की मूर्ति में हाथी का सूंड ऊपर की तरफ हो ऐसी मूर्ति घर में धन का आगमन करवाती हैं |


- अगर आप अपने बैडरूम में हाथी की मूर्ति रखते हैं, तो ये आपके औऱ आपके पार्टनर के बीच रिश्तों में सुधार लाती है | पति औऱ पत्नी के बीच विवाद नहीं होते |

- अगर आप अपने बच्चे के रूम में हाथी की मूर्ति लगाते हैं, तो इससे आपके बच्चे आज्ञाकारी होंगे | माता-पिता का सम्मान करने वालें होंगे औऱ उनकी पढ़ाई पर भी इसका अच्छा असर होगा |

- संतान प्राप्ति के लिए 7 हाथी वाली तस्वीर अपने रूम में लगाना बहुत शुभ माना जाता है | व्यापार में तरक्की पाने के लिए अपने ऑफिस के उत्तर दिशा में हाथी की तस्वीर लगाना शुभ होता है |

Article image

1 Comments
K

@kanchansharma3716 | Posted on October 13, 2018

हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाने से क्या फायदें हैं ?
लोग अपना घर बनाने के लिए कई वास्तु टिप्स का प्रयोग करते हैं | घर में हाथी की तस्वीर लगाना या हाथी की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है | हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसमें कई गुण है | हाथी के अच्छे गुणों की छत्र-छाया उसकी तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से मिलती है |
कैसी मूर्ति किस रूम में लगाना शुभ होता है :-
1. सयन कक्ष :-
वर्तमान समय में व्यस्तता के चलते और कई और परेशानियों के कारण पति और पत्नी में झगड़े होते रहते हैं | अगर पति और पत्नी को अपनी तकरार कम करनी हो तो उन्हें अपने सयन कक्ष में हाथ की मूर्ति या तस्वीर लगनी चाहिए |
2 . घर में सुख शांति :-
घर परिवार में सुख शांति के लिए आप अपने घर के हाल में हांथी की मूर्ति लगा सकते हैं | घर के हाल में आप सूंड नीचे की तरफ की हुई हाथी की मूर्ति लगायें तो वो बहुत ही शुभ होगा |
3 . बच्चों के रूम में :-
अगर आप अपने बच्चो को आज्ञाकारी और पढ़ाई में होशियार बनाना चाहते हो तो आप अपने बच्चे के रूम में उसकी पढ़ने वाली जगह में छोटे से हांथी की मूर्ति रख दें | इससे आपका बच्चा आज्ञाकारी तो बनेगा ही साथ ही पढ़ाई में भी होशियार होगा |
4 . सफलता पाना हो तो :-
आप अगर अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आप अपने ऑफिस की उत्तर दिशा की तरफ हांथी की मूर्ति रखें |
0 Comments
K

@kanchansharma3716 | Posted on October 13, 2018

लोग अपना घर बनाने के लिए कई वास्तु टिप्स का प्रयोग करते हैं | घर में हाथी की तस्वीर लगाना या हाथी की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है | हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसमें कई गुण है | हाथी के अच्छे गुणों की छत्र-छाया उसकी तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से मिलती है |

कैसी मूर्ति किस रूम में लगाना शुभ होता है :-

1. सयन कक्ष :-
वर्तमान समय में व्यस्तता के चलते और कई और परेशानियों के कारण पति और पत्नी में झगड़े होते रहते हैं | अगर पति और पत्नी को अपनी तकरार कम करनी हो तो उन्हें अपने सयन कक्ष में हाथ की मूर्ति या तस्वीर लगनी चाहिए |

2. घर में सुख शांति :-
घर परिवार में सुख शांति के लिए आप अपने घर के हाल में हांथी की मूर्ति लगा सकते हैं | घर के हाल में आप सूंड नीचे की तरफ की हुई हाथी की मूर्ति लगायें तो वो बहुत ही शुभ होगा |

3. बच्चों के रूम में :-
अगर आप अपने बच्चो को आज्ञाकारी और पढ़ाई में होशियार बनाना चाहते हो तो आप अपने बच्चे के रूम में उसकी पढ़ने वाली जगह में छोटे से हांथी की मूर्ति रख दें | इससे आपका बच्चा आज्ञाकारी तो बनेगा ही साथ ही पढ़ाई में भी होशियार होगा |

4. सफलता पाना हो तो :-
आप अगर अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आप अपने ऑफिस की उत्तर दिशा की तरफ हांथी की मूर्ति रखें |

Article image

वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवारों के लिए सबसे अच्छे रंग कौन से हैं ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -
1 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 6, 2022

हाथी की मूर्ति रखने से घर में सुख,शांति समृद्धि बनी रहती है तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है, चांदी से बनी हाथी की मूर्ति को घर में सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वास्तु दोष दूर होता है जीवन में उन्नति मिलती है।मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा बनी रहती है जिससे घर मे धन की प्राप्ति होती है और नौकरी में तरक्की मिलती है।Article image

2 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on December 6, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाने से क्या फायदे होते हैं। वास्तु के अनुसार हाथी की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। हाथी को माता लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है और गणेश जी को गजानन या गजमुख भी कहा जाता है। घरों में सोने या चांदी के हाथी की प्रतिमा या मूर्ति रखने से मान सम्मान और यश मिलता है घर में सुख समृद्धि आती है हाथी की प्रतिमा घर में रखने से नकारात्मकता घर से दूर रहती है। घर में खुशहाल का वातावरण बना रहता है।

Article image

1 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 6, 2022

अगर कोई व्यक्ति हाथी की मूर्ति अपने घर में लगाता है तो उसके घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। उस घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। चांदी की बनी हाथी की मूर्ति को घर में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और उस घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। हाथी की मूर्ति को एक अच्छी दिशा में रखने से नौकरी और व्यापार में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है। Article image

1 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on December 6, 2022

जैसा कि सभी जानते हैं हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है भगवान शिव द्वारा जब गणेश जी का मस्तक अलग किया गया था गणेश जी के कटे हुए सिर की जगह हाथी का सिर लगा दिया गया था तब से हाथी को गणेश जी का रूप माना जाता और हिंदू धर्म में के अनुसार जब कोई पूजा शुरू होती है तो सबसे पहले भगवान गणेश का आवाहन किया जाता है। हाथी की मूर्ति रखने से घर में सुख शांति समृद्धि बनी रहती है। तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है चांदी से बनी हाथी की मूर्ति को घर में सही दिशा मैं रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वास्तु दोष दूर होता है।Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 22, 2022

हमारे हिंदू धर्म में जब भी कोई पूजा पाठ की शुरुआत की जाती है तो इसके पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। हाथी को गणेश भगवान का ही रूप माना जाता है क्योंकि जब भगवान शिव ने गणेश भगवान का सर काटा था तो उनके सिर पर हाथी का सिर लगाया गया था तब से लेकर हाथी को गणेश का रूप माना जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि यदि आप भी अपने घर पर हाथी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से क्या फायदा होता है।

यदि आप अपने घर पर हाथी की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।Article image

1 Comments