Others

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहार कौन से हैं...

A

| Updated on December 20, 2022 | others

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहार कौन से हैं, और इनकी क्या खास बात हैं ?

3 Answers
630 views
logo

@shersingh5259 | Posted on August 8, 2018

हमारे हिन्दू धर्म में कई त्यौहार हैं, और उन सबकी अपनी अपनी खास बात हैं | उनमें से कुछ त्यौहार आपको बताते हैं, जो बहुत खास होते हैं |


- महाशिवरात्रि :-

जैसा कि सभी को पता अभी सावन चल रहा हैं, सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती हैं | महाशिवरात्रि को भगवान शिव जी का पूजन किया जाता हैं | महाशिरात्रि के दिन व्रत लिया जाता हैं, और इस दिन भगवान शिव की बहुत विशेष पूजा होती हैं | इस त्यौहार की खास बात ये हैं, इस दिन भगवान शिव की शादी हुई थी |

- जन्माष्टमी : -

जन्माष्टमी भगवान कृष्णा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन भगवान कृष्णा जा जन्म हुआ था | भगवान कृष्णा का जन्म दिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता हैं | भगवान कृष्णा का जन्म रात 12 बजे हुआ हैं, इसलिए जन्माष्टमी की पूजा रात में होती हैं |

- राम नवमी :-

यह त्यौहार भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में अयोध्या में जन्मे | भगवान श्रीराम जो चैत्र मास के नौवें दिन पैदा हुए थे। इसलिए राम नवमी मनाई जाती हैं |

- दीवाली :-

दिवाली तो सभी जानते हैं, क्यों मनाई जाती हैं | इस दिन भगवान राम जी अयोध्या वापस लौटे थे | राम जी के वापस आने की ख़ुशी में और उनके स्वागत में लोगों ने अपने घरों के आगे दीपक जलाए | जिसको हर साल दीवाली नाम से जाना जाता हैं |

Article image

( Courtesy : Infibeam .com )

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 18, 2022

वैसे तो हमारे हिंदू धर्म में अनेक प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन आज यहां पर मैं आपको कुछ खास त्यौहार के नाम बताना चाहती हूं जिन्हें पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।

जैसे कि मकर संक्रांति का त्योहार इस त्यौहार को देश के लगभग सभी राज्यों में अलग-अलग संस्कृतियों के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि इस दिन पतंग उड़ाया जाता है, गाय को चारा खिलाया जाता है।

महाशिवरात्रि का त्यौहार

जैसा कि आप सभी जानते हैं महाशिवरात्रि का त्यौहार फागुन मास में मनाया जाता है इस दिन की सबसे खास बात यह है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन सभी लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 18, 2022

हिंदू शास्त्र के अनुसार हमारे संस्कृति में बहुत सारे त्यौहार है जैसे -धनतेरस, दीपावली, होली, नवरात्रि, दशहरा, महाशिवरात्री, गणेश चतुर्थी, रक्षाबंधन, कृष्णजन्माष्टमी, करवां चौथ, रामनवमी, छठ, वसंत पंचमी, मकर संक्रांति, दुर्गा पूजा, भाईदूज, उगादि, ओणम, पोंगल, लोहड़ी, हनुमान जयंती, चतुर्थी, रथ या‍त्रा, गौरी हब्बा उत्सव, महेश आदि। जो बहुत ही धूमधाम से मनाया जाते हैं। इन त्योहारों का एक अपना अलग ही उत्साह होता है जिसमें से दीपावली भगवान श्री राम के आने की खुशी में मनाई गई थी। और वहीं दूसरी ओर कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण भगवान के जन्म के उत्सव के द्वारा मनाया गया था। जिसमें दुनिया भर के लोग मटकी तोड़ प्रतियोगिता भी रखते हैं।Article image

0 Comments