लिपस्टिक से कैसे होठों की सुंदरता बढ़ती ...

V

| Updated on July 7, 2022 | Health-beauty

लिपस्टिक से कैसे होठों की सुंदरता बढ़ती है ?

3 Answers
1,295 views
S

@satyendrapratap4130 | Posted on April 26, 2019

होंठ हमारे शरीर के सबसे कोमल और चेहरे पर होने की वजह से सभी को साफ दिखाई पड़ते हैं। होंठ हमारे हमारी मुस्कान को बहुत प्यारा सुंदर बनाते हैं यह इंसानों विशेष तौर पर महिलाओं को सुंदर बनाते हैं। जब महिलाएं अपने होंठ पर लिपस्टिक लगाती है तो उनकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है क्योंकि जो लिपस्टिक होती है वह गहरे होती है जिससे उनके होंठ पर लिपस्टिक लगकर बहुत दूर से दिखाई पड़ती है और एक गहरे रंग के होने के कारण बहे उनकी होंठ और उनके पूरे चेहरे की सुंदरता बढ़ा देती है।
इस तस्वीर में दिख रहा है गहरे रंग की लिपस्टिक से महिला के होंठ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। उदाहरण के तौर पर होंठ एक बिना पेंट की हुई दीवार के समान है जैसे ही हम दीवार को पेंट करते हैं वह दीवार खूबसूरत लगने लगती है और उस घर की भी खूबसूरती बढ़ जाती है ठीक उसी प्रकार जैसे ही हम होंठ पर लिपस्टिक लगाते हैं हमारे होठों की खूबसूरती बढ़ जाती है और हमारे चेहरे भी खूबसूरत सुंदर लगने लगता है।
Smiley face
0 Comments
K

@komalverma6596 | Posted on August 10, 2019

एक महिला के श्रृंगार में हर चीज़ बहुत महत्वपूर्ण होती है अब चाहें वो आँखों की बात हों या फिर माथे पर बिंदी सजाने की बात हो ऐसे लिपस्टिक भी पूरे श्रृंगार में बहुत जरुरी अंग है जो हमारी ना केवल होठों की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि यह किसी भी महिला के चेहरे के श्रृंगार को पूरा भी करती है |



Article imagecourtesy-GoodFon.com


लिपस्टिक लगाने के फायदें -



- लिपस्टिक लगाने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करते है -
आपके लिपस्टिक सुन्दर लगने के साथ - साथ आप कॉन्फिडेंस फील करते है |


- सूरज की तेज किरणों से बचाती है -
जिस तरह चेहरे को सूरज की तेज किरणों से बचाने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह होठों को भी सूरज की किरणों से बचाने की जरूरत होता है। इसलिए वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से लिप्स टैन हो जाती है जिसके कारण होठ काले और फटे-फटे से हो जाते हैं। इसलिए हमें सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से लिप्स को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। जिसके लिए सदैव ऐसी लिपस्टिक का चयन करना चाहिए जो सूरज की किरणों से होठों की रक्षा करें। इसलिए लिपस्टिक लगाना एक तरह से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है |


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 7, 2022

होठों पर लिपस्टिक लगाना हर एक औरत को पसंद होता है। यदि महिला अपने होठों पर लिपस्टिक नहीं लगाती है तो उस का सिंगार अधूरा सा लगता है और जब वे लिपस्टिक लगा देती है तो उसके चेहरे की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। होठों पर लिपस्टिक लगाने से हमारी होंठ कोमल और मुलायम बनी रहती है। यदि आप अपने होठों पर गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं तो यह रंग आपकी होठों पर बहुत ही अच्छा निखार देगा। जब एक महिला लिपस्टिक लगाकर मुस्कुराती है तो उसकी मुस्कान बहुत ही प्यारी लगती है। यहां पर मैं आपको दिखाना चाहती हूं कि लिपस्टिक लगाने के बाद आपकी होंठ कुछ इस तरह से दिखाई देगी ।Article image

0 Comments