फालसा फल सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

A

| Updated on July 30, 2022 | Health-beauty

फालसा फल सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

2 Answers
2,708 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on May 14, 2019

फालसा फल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है,लेकिन सभी लोग इस बात को नहीं जानते कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है | गर्मी में बीमारियों से बचने व स्वस्थ रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में शरीर को प्राकृतिक रूप से कूल करने के लिए फालसा फल बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर फालसा गर्मियों में अधिक मात्रा में खाया जाता है। आज आपको खट्टे मीठे फल फालसे खाने के फायदे बताते है |

Article image (courtesy-Aaj Tak)

- एनीमिया में फायदेमंद -
यदि कोई व्यक्ति एनीमिया रोग से ग्रस्त हैं, तो ऐसे में उसे फालसा फल का सेवन करना चाहिए ऐसे में उसे बहुत फायदा मिलेगा | इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है क्योंकि इस फल में आयरन पाया जाता है |


- जोड़ों के दर्द में राहत -
फालसा फल सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है। जोड़ों में होने वाला दर्द ही आगे चलकर आर्थराइटिस यानि गठिया रोग की समस्या उत्पन्न करता है। फालसा फल गठिया रोग में होने वाली सूजन और दर्द से राहत पाने में फायदेमंद शाबित होता है। इसके सेवन से गठिया के रोग में मदद मिलती है।


- मांसपेशियों को मजबूत बनाएं -
फालसा में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए और सी पाए जाते है जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इसके नियमित सेवन से मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। फालसा फल में प्रोटीन और पोटैशियम मांसपेशियों के कार्य और उन्हें मजबूत बनाते हैं।


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 30, 2022

फालसा फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है:-

. गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को लू लगने के कारण सर दर्द, बुखार, पेट दर्द, जैसी समस्याएं होने लगती हैं तो इन सभी बीमारियों से बचने के लिए फालसा फल का सेवन करना चाहिए है काफी फायदेमंद होगा.।

. फालसा फल खाने में खट्टा और मीठा दोनों होता है. और इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.। इस फल का सेवन करने से खांसी जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

.फालसा फल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है।Article image

0 Comments