स्वास्थ्य के लिए फूल गोभी खाना कैसे फायद...

A

| Updated on May 25, 2023 | Health-beauty

स्वास्थ्य के लिए फूल गोभी खाना कैसे फायदेमंद है ?

4 Answers
1,036 views

@trrishnabhattacharya6847 | Posted on March 8, 2019

फूल गोभी भले ही एक आम सब्जी हो लेकिन इसके इस्तेमाल बहुत ख़ास होते है | आम तौर पर तो फूल गोभी को सब्जी और अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है , लेकिन यह सेहत के लिए बहुत कारगर मानी जाती है क्योंकि फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम तथा थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है , और सोचने वाली बात है ना इतने सारे तत्व आपको एक सब्जी में मिल जाते है |

Letsdiskuss (courtesy-gramophone)

फूल गोभी खाने के फायदे -
- 1 - फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम जैसे लाभकारी और जरुरत तत्व पाएं जाते है। जो शरीर के लिए बहुत उत्तम माने जाते है |
- 2 - फूल गोभी खून साफ करने और चर्म रोगों से बचाने में बेहद फायदेमंद होती है, इसके लिए आप चाहें तो कच्ची गोभी या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।
- 3 - नियमित फूलगोभी की सब्जी खाने से या जूस पीने से जोड़ों का दर्द, गठिया और हड्डियों में दर्द जैसी बीमारियों में भी मदद मिलती है |
- 4 - गोभी और गाजर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से काफी लाभ होता है। अगर आप तीन महीने इसका सेवन करेंगे तो पेट से जुडी बीमारियां नहीं होती है |
- 5 - कैंसर रोगियों के लिए भी फूल गोभी बहुत लाभदायक मानी जाती है |
- 6 - जिन लोगों की हड्डियों कमज़ोर होती है उन्हें फूलगोभी का जूस पीना चाहिए |



0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 20, 2022

फूल गोभी खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है आज यहां पर हम आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

फूल गोभी के सेवन से हृदय संबंधी रोग को कम किया जा सकता है, फूल गोभी के सेवन से कैंसर जैसी समस्या से बचा जा सकता है इसलिए यदि आप कैंसर जैसी समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने आहार में फूल गोभी को शामिल अवश्य करें, फूल गोभी के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है क्योंकि फूलगोभी में विटामिन के पाया जाता है,इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। इसलिए फूल गोभी के सेवन के अनेक लाभ हैं।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on September 20, 2022

फूलगोभी हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है- क्योंकि फूलगोभी में विभिन्न प्रकार के कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी जैसे तत्व पाए जाते हैं।

- प्रतिदिन फूलगोभी का सेवन करने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है।

- फूलगोभी का सेवन करने से हदय स्वस्थ रहता है।

- फूलगोभी का जूस बनाकर पीने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।

- फूलगोभी का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

- वजन कम करने के लिए फूलगोभी बहुत ही सहायक होती है। प्रतिदिन इसका जूस पीने से व्यक्ति अपना वजन काफी हद तक कम कर सकता है।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 24, 2023

स्वास्थ्य के लिए फूल गोभी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है,जिन व्यक्तियों क़ो कोलेस्टाल की समस्या होती है, उन्हें रोजाना फूलगोभी खाना चाहिए , फूलगोभी खाने से उच्च रक्तचाप काफ़ी हद तक कण्ट्रोल मे हो जाता है और ह्रदय रोग का जोखिम काफ़ी हद तक कम हो जाता है।


जिन व्यक्तियों क़ो डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें रोजाना फूलगोभी खाना चाहिए।


जिन व्यक्तियों क़ो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें भी फूलगोभी खाना चाहिए जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।Article image

0 Comments