अफीम की भाजी कैसे बनती हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

komal Solanki

Blogger | Posted on | food-cooking


अफीम की भाजी कैसे बनती हैं?


20
0





अफीम की भाजी बहुत कम लोगो ने खाया होगा, यहाँ तक तो कुछ लोग पहली बार अफीम की भाजी का नाम सुने होंगे। लिए हम आपको बताते है कि अफीम की भाजी की सब्जी की रेसिपी बनाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे -

 

अफीम की भाजी बनाने की समाग्री -

 

  • 300ग्राम अफीम की पत्ती
  • टमाटर 1
  • प्याज 1
  • 1-3लहसुन की कालियाँ(छिलकर )
  • जीरा 1चम्मच
  • तेल 1-2चम्मच
  • 1/2 कप हरी मटर
  • 1/2चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1चम्मच धनिया पाउडर
  • 1चम्मच चीनी
  • 1चम्मच हल्दी
  • नमक

 

अफीम की भाजी बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले अफीम की पत्तियों क़ो साफ पानी से धो ले। उसके बाद गैस चूल्हे मे एक बर्तन चढ़ाकर उसमे पानी डालकर अफीम की पत्तियों क़ो डालकर उबाल ले, उसके बाद अफीम की पत्तियों क़ो पानी से अच्छे से छानकर निकाल ले। उसके बाद अफीम की पत्तियां ज़ब ठंडी हो जाएं तो मिक्सर के जार मे डालकर पत्तियों क़ो अच्छे से पीसकर पेस्ट बनाकर तैयार कर ले। उसके बाद टमाटर क़ो बारीक़ काट ले, प्याज क़ो भी बारीक़ काट ले। एक पैन क़ो गैस चूल्हे मे चढ़ाकर उसमे तेल डालकर एक चम्मच जीरा, लहसुन की कालियाँ डालकर फ्राई करे उसके बाद उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करे ज़ब प्याज फ्राई हो जाएं तो उसमे कटा हुआ टमाटर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करे उसके बाद उसमे हरी मटर फ्राई करे फिर अफीम का पेस्ट डालकर 10-20 मिनट तक पकाये ज़ब अफीम का पेस्ट अच्छे से पक जाएं तो उसमे नामक, हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। उसके बाद उसमे हल्का सा लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर तथा एक चम्मच चीनी डालकर सभी समाग्री क़ो अच्छे से मिक्स कर ले, इस तरह से गरमा गर्म अफीम की भाजी बनकर तैयार हो जाती है। आप अफीम की भाजी रोटी या फिर चवाल के साथ खा सकते है, खाने मे अफीम की भाजी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

 

 

 

 

Letsdiskuss


9
0

| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको स्वादिष्ट अफीम की भाजी बनाने की विधि बताते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। तो चलिए देरी किस बात की  हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

आवश्यक सामग्री:-

250 ग्राम अफीम पत्ता भाजी

 7 से आठ लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई

 दो कटे हुए टमाटर

 हरी मिर्च कटी हुई

 एक चम्मच जीरा,दो बड़े चम्मच तेल,

 आधा कप उबला हुआ मटर

 एक चम्मच हल्दी पाउडर,एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर,

 एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर.

 स्वाद अनुसार नमक

 एक टीस्पून चीनी।

चलिए अब हम आपको अफीम की भाजी बनाने की विधि बताते हैं:-

अफीम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अफीम पत्ता को साफ करके धो लें। इसके बाद एक कड़ाही में साफ किए हुए पत्ते, एक कप पानी और एक टीस्पून चीनी डालकर कुछ मिनट के लिए पकाए। और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे एक ब्लेंडर जार में उबली हुई पत्तियों को डालें और दरदरा पेस्ट बना ले।

 अब एक कड़ाई में तेल को गर्म कर लेना है, तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरे का तड़का लगाना है इसके बाद कटी हुई लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून ले। अब कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डालकर  इसमें नमक मिला ले और तब तक पकाएं जब तक यह  नर्म ना हो जाए। अब सभी सूखे मसाले को डालकर मिला दे। इसके बाद ब्लाइंड की हुई पत्ता भाजी और मटर डालकर मिक्स करें और कुछ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। कुछ ही देर में आपकी अफीम पत्ता भाजी बनकर तैयार हो जाती है। इसे आप बाजरे या मक्के की रोटी के साथ खा सकते हैं। अफीम के पत्ते की भाजी खाने में बहुत ही अच्छी होती है। और हमारे सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है।

Letsdiskuss


8
0